biodatamaker
✕

गोलमाल 5 और सिंघम 3 के लिए हो जाइए तैयार, सूर्यवंशी में भी अजय देवगन आएंगे नजर

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2019 (17:26 IST)
अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मिल कर कई सफल फिल्में दी हैं। सिंघम और गोलमाल सीरिज़ बेहद पॉपुलर हुई हैं। इस समय रोहित शेट्टी 'सूर्यवंशी' नामक मूवी बना रहे हैं जिसमें लीड रोल में अक्षय कुमार हैं। 
 
इसके पहले रोहित ने रणवीर सिंह के साथ 'सिम्बा' बनाई थी। लगातार दो फिल्में ऐसी रोहित ने बनाई हैं जिसमें अजय देवगन नहीं हैं। कहने वालों को तो मौका मिल गया है कि अजय-रोहित में बन नहीं रही है। 

अजय इस तरह की बातों को गलत बताते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि उन्हें कोई समस्या नहीं है यदि रोहित किसी दूसरे एक्टर के साथ फिल्म करते हैं तो। 
 
वैसे भी मैं 'सिम्बा' का हिस्सा हूं और 'सूर्यवंशी' में भी नजर आऊंगा। रोहित और मैं अब गोलमाल और सिंघम सीरिज की अगली फिल्मों पर साथ काम करने जा रहे हैं। 

इसका मतलब ये है कि जल्दी ही गोलमाल 5 और सिंघम 3 देखने को मिलेंगी जिसका कि फैंस को इंतजार है। 
 
रोहित इसके पहले शाहरुख खान के साथ भी दो फिल्म, चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले, बना चुके हैं। जबकि शाहरुख और अजय के बीच खास नहीं बनती है। लेकिन इससे अजय और रोहित की दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख