sundarkand

अजय देवगन बनाएंगे तेलुगु हिट नंदी का हिंदी रीमेक

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (12:59 IST)
अजय देवगन इन दिनों एक्टिंग के साथ-साथ बतौर प्रोड्यूसर भी व्यस्त हैं और कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। अजय और वी. वेंकट रमना रेड्डी उर्फ दिल राजू पहली बार एक जबरदस्त कहानी को सामने लाने के लिए साथ आ रहे हैं। दो दिग्गजों ने फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए 2021 की तेलुगु हिट मूवी नंदी के अधिकार हासिल कर लिए हैं। नंदी एक क्राइम कोर्ट रूम ड्रामा है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने एक साथ पसंद कर सफल बनाया था। 
 
निर्माता अजय देवगन कहते हैं, “नंदी एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जो प्रशासन में कुछ खामियों को उजागर करती है। दिल राजू और मैंने ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इस फिल्म का हिंदी में रीमेक बनाने के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया है। स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।"

ALSO READ: करिश्मा कपूर ने जब किया था अपने पति के कारनामों का भंडाफोड़
निर्माता दिल राजू ने कहा, "नंदी एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बनी‍ फिल्म है और हम इस कहानी को हिंदी भाषी दर्शकों तक ले जाने के लिए उत्सुक हैं। मैं इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर अजय देवगन के साथ जुड़ कर बहुत खुश हूं। फिल्म के बाकी डिटेल्स जल्दी ही साझा करेंगे।"
 
स्क्रिप्ट फाइनल होते ही कलाकारों का चयन होगा और जल्दी ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख