Hanuman Chalisa
✕

दिवाली पर फुस्सी बम साबित हुई अजय देवगन की 'थैंक गॉड', दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Updated: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (13:38 IST)
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'थैंक गॉड' दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की 'राम सेतु' से है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।

 
अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' को दिवाली की छुट्टियों का कोई फायदा बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 8.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में और भी गिरावट हो गई।
 
करीब 70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'थैंक गॉड' के कलेक्शन में दूसरे दिन 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने दो दिन में टोटल 14.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
 
'थैंक गॉड' दिवाली के मौके पर फुस्सी बम साबित हुआ है। ऐसा ही हाल अक्षय की 'राम सेतु' का भी है। दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकामयाब हुई है। 
 
फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन मॉर्डन चित्रगुप्त का किरदार निभाने नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में गेम के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के कर्मों का हिसाब-किताब कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख