Daily Horoscope
✕

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 'राम सेतु' के कलेक्शन में आई गिरावट

Updated: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (13:08 IST)
दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राम सेतु' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। 25 अक्टूबर को रिलीज हुई राम सेतु ने अच्छी ओपनिंग की। 

 
फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं अब 'राम सेतु' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। 
 
फिल्म 'राम सेतु' ने दूसरे दिन 11.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म के ‍कलेक्शन में 25-30 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म दो दिन में 26.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
'राम सेतु' को दिवाली की छुट्टीयों का कोई खास फायदा नहीं हुआ है। फिल्म की शुरुआत को ठीक-ठाक हुई और यह अक्षय कुमार की साल 2022 की बेस्ट ओपनर फिल्म भी बनी। लेकिन अब फिल्म के गिरते आकंडे मेकर्स के लिए चिंता का विषय है। 
 
फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा, सत्य देव और नासिर अहम किरदार में हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्व विशेषज्ञ बने हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख