ganesh chaturthi

अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का ट्रेलर रिलीज, 7 साल बाद पुलिस ने फिर शुरू की जांच

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (15:48 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार विजय सलगांवकर परिवार से हत्या का राज उगलवाने के लिए फिल्म में तब्बू के साथ अक्षय खन्ना की एंट्री भी हुई है। ट्रेलर में सात साल बाद सलगांवकर परिवार फिर से अपने अतीत से रूबरू होते दिख रहा है। 

 
ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन कहते हैं, 'सच एक पेड़ की तरह होता है। जितना चाहे दफना लो, एक-न-एक दिन बाहर जरूर आता है।' इसके बाद वह पुलिस स कहते है कि सात साल हो गए हैं लेकिन आज भी उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। 
 
ट्रेलर में विजय सलगांवकर का परिवार काफी डरा हुआ दिख रहा है, क्योंकि सैम के लापता होने की जांच शुरू कर दी है। इस बार सैम के लापता होने की जांच उनकी मां पूर्व आईजी के साथ अक्षय खन्ना भी करते दिख रहे हैं। तब्बू कहती हैं, 'चौथी फेल अनपढ़ को फिर से कम आंकने की गलती नहीं करेंगी। 
 
ट्रेलर के अंत में अजय देवगन अपना कन्फेशन रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। अब यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि क्या विजय सलगांवकर के परिवार में अनजाने में हुए जुर्म को स्वीकार कर लिया या एक बार फिर वह बच निकले।
 
फिल्म दृश्यम 2 में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, अक्षय खन्ना और इशिता दत्त अहम किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म साउथ की ब्लॉकबस्टर दृश्यम का रीमेक है। 'दृश्यम 2' इस साल 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, बोल्ड अंदाज के साथ दिखी देसी नजाकत

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख