Hanuman Chalisa
✕

'भोला' से सामने आया अजय देवगन का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (16:42 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। 'भोला' अजय के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है। वहीं अब अजय देवगन ने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।

 
अजय देवगन ने 'भोला' का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। इस पोस्टर में अजय का दमदार लुक नजर आ रहा है। पोस्टर में अजय देवगन के माथे पर भस्म और आंखों में गुस्सा नजर आ रहा है।
 
फिल्म भोला 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। 'भोला' सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं। 
 
फिल्म भोला का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन दिया, एक चट्टान, सौ शैतान। इस कलयुग में आ रहा है भोला 30 मार्च 2023। 
 
इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू की मुख्य भूमिका होगी। अजय देवगन की फिल्म भोला 3डी में रिलीज होगी। फिल्म भोला तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख