dharma sangrah
✕

अजय देवगन को फरहान अख्तर ने दिया झटका

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2017 (12:05 IST)
गोलमाल अगेन की सफलता ने अजय देवगन को उत्साह से भर दिया है। शिवाय और बादशाहो की असफलता से अजय वि‍चलित थे, लेकिन गोलमाल अगेन उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। पहली बार अजय की कोई फिल्म दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई है। अजय सफलता को बरकरार रखना चाहते हैं। 
 
हाल ही में अजय ने तमिल फिल्म का हिंदी रिमेक प्लान किया है। तमिल फिल्म 'जिगरठंडा' का वे हिंदी रिमेक बनाएंगे। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी उन्होंने निशिकांत कामत को दी है जिनके साथ अजय 'दृश्यम' जैसी बेहतरीन फिल्म कर चुके हैं। 
 
अजय इसे अपने बैनर तले बनाएंगे। इस फिल्म में वे खुद तो नजर आएंगे ही, संजय दत्त और फरहान अख्तर को भी उन्होंने फाइनल कर लिया है। फिल्म निर्देशन का जिम्मा संभालेंगे निशिकांत कामत। जबकि फिल्म में फरहान अख्तर और संजय दत्त मुख्य किरदारों में फाइनल थे, लेकिन फरहान ने यह फिल्म छोड़कर अजय को झटका दिया है। 
 
फरहान की पिछली फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा था। यह फिल्म इतनी बुरी तरह पिटी कि कई सिनेमाघरों में सप्ताह पर भी पूरा नहीं कर पाई। इस फिल्म को दर्शकों ने नापसंद कर दिया और इससे फरहान को करारा झटका लगा। 
 
फरहान अब सोच समझ कर कदम उठाना चाहते हैं। लखनऊ सेंट्रल के पहले उनकी रॉक ऑन 2 भी असफल हो चुकी है। अजय वाली फिल्म फरहान इसलिए नहीं करना चाहते हैं कि दो बड़े हीरो में शायद उन्हें उभरने का मौका नहीं मिले। सूत्रों का कहना है कि यह बात तो उन्हें तब सोचना थी जब फिल्म करने के लिए हां कहा था। हां कहने के बाद कदम पीछे खींच कर उन्होंने अजय के लिए मुश्किल पैदा कर दी है। 
 
अब अजय नए हीरो की तलाश में हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख