biodatamaker
✕

अजय देवगन की इस फिल्म में अब आमिर खान भी आएंगे नजर

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (11:57 IST)
फिल्म डायरेक्टर इंद्र कुमार ने आमिर खान के साथ दिल, इश्क और मन नामक फिल्में बनाई हैं जिसमें से पहली दो सुपरहिट रही थी। बदलते दौर के साथ इंद्र कुमार पीछे रह गए और आमिर आगे निकल गए। अब इंद्र कुमार जिस तरह की फिल्में बनाते हैं वैसी फिल्में आमिर खान नहीं करते। लेकिन दोनों में अच्छे रिश्ते कायम हैं। 
 
इंद्र कुमार इस समय 'टोटल धमाल' नामक मूवी बना रहे हैं जो इस वर्ष दिसम्बर में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। साथ में माधुरी दीक्षित भी एक दमदार रोल में है। 
 
यह फिल्म धमाल सीरिज की अगली कड़ी है। गौरतलब है कि धमाल सीरिज की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खासी सफल रही हैं। 

ALSO READ: प्रियंका ने दिया सलमान को झटका अब लगा प्रियंका को झटका, ब्लॉकबस्टर फिल्म से बाहर!
 
अब इस फिल्म से आमिर खान को भी जोड़े जाने की खबर है। गेस्ट अपियरेंस में आमिर खान नजर आ सकते हैं। पिछले दिनों इंद्र कुमार ने आमिर से मुलाकात कर उन्हें राजी किया। चूंकि आमिर और इंद्र कुमार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं इसलिए वे फिल्म में छोटा-सा रोल करने के लिए राजी हो गए। 
 
टोटल धमाल का जब मुहूर्त शॉट लिया गया था तब टीम को शुभकामनाएं देने के लिए आमिर खान फिल्म के सेट पर आए थे। 

Show comments

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख