ramcharitmanas
✕

शाहरुख खान ने सीखा इन फाइटर बच्चों से, मन्नत पर की मुलाकात

कैंसर पीड़ित बच्चों से शाहरुख खान ने की मुलाकात

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (11:48 IST)
एक्टर्स हो या डायरेक्टर्स, बॉलीवुड के सेलीब्रिटीज़ आजकल अपने प्रोफेशन के अलावा दूसरों की भलाई करने में भी समय और पैसा लगाते हैं। कई सेलीब्रिटीज़ सोशल इशुज़ पर काम करते हैं और लोगों की मदद करते हैं। इनमें सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम भी आता है। हाल ही में बादशाह खान ने बचपन में कैंसर से पीड़ित रहे बच्चों से मुलाकात की। 
 
खास बात यह है कि इस बार शाहरुख ने इन बच्चों से मुलाकात अपने घर पर की। 'मन्नत' जहां हए कोई जाने की चाह रखता है, लेकिन मौका मिला इन कैंसर से पीड़ित बच्चों को। ये बच्चे मास्को में वर्ल्ड चिल्ड्रंस विनर्स गेम्स 2018 में हिस्सा लेने वाले हैं। इसलिए शाहरुख खान ने इन बच्चों को चैंपियनशिप के लिए शुभकामना देने के लिए अपने बंगले 'मन्नत' पर आमंत्रित किया था। 
 
वर्ल्ड चिल्ड्रंस विनर्स गेम्स 2018 में हिस्सा लेने के तहत बच्चे शतरंज, फुटबाल, टेबल टेनिस, तैराकी और शूटिंग आदि खेलों में हिस्सा लेंगे। शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और मीर फाउंडेशन इन बच्चों को टूर्नामेंट के लिए जर्सी और किट भी मुहैया करा रहा है। शाहरुख ने कई वर्षों पहले मीर फाउंडेशन की स्थापना भी कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए की थी। यह फाउंडेशन शाहरुख खान के पिता की स्मृति में बनाया गया था जो खुद भी एक कैंसर पीड़ित थे। 
 
शाहरुख ने कहा कि मैंने आज जिन बच्चों से मुलाकात की उनमें से हर एक अपने आप में विजेता है। इन बच्चों से मिलकर बहुत अच्छा लगा और मैं इन सभी को रूस में खेलों के लिए ही नहीं बल्कि उनके जीवन में भी हर चीज़ के लिए शुभकामना देता हूं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा, वे प्रेरणा के स्रोत हैं और असली मायने में खेल भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
 
टाटा मेमोरियल अस्पताल में इम्पैक्ट फाउंडेशन भी इन बच्चों का समर्थन करने की पहल का हिस्सा है। हर वर्ष करीब 10 बच्चे इस चैंपियनशिप में भाग लेते हैं। इनके साथ एक अभिभावक भी होता है। साथ ही बच्चों के साथ चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता भी होते हैं। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख