Daily Horoscope
✕

क्या अय्यारी टकराएगी पद्मावत से?

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (13:04 IST)
पद्मावत के निर्देशक संजय लीला भंसाली को उनकी फिल्म के आगे पैडमैन का रिलीज होना अखर रहा था। वे अपनी फिल्म के लिए खुला मैदान चाहते हैं। इसलिए अक्षय कुमार से अपने मधुर संबंधों का लाभ उठाते हुए उन्होंने निवेदन किया कि वे अपनी फिल्म आगे बढ़ा लें। अक्षय के मन भी भी संदेह था कि कहीं 'पद्मावत' के विरोध का असर उनकी फिल्म पर न हो जाए इसलिए उन्होंने भी तुरंत हामी भर दी। 
 
कुछ दिनों पहले गणतंत्र दिवस वाले सप्ताह में 'अय्यारी' और 'पैडमैन' का मुकाला होने वाला था। अय्यारी का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है और फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। चूंकि पद्मावत ने 25 जनवरी को अपनी फिल्म प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी और 'अय्यारी' वालों ने यह सोच कर अपनी फिल्म आगे बढ़ा दी कि 'पैडमैन' और 'पद्मावत' में मुकाबला होगा। 
 
इधर भंसाली और अक्षय ने हाथ मिलाया और अक्षय ने फिल्म को आगे बढ़ा दिया। अब खबर आई है कि 'अय्यारी' के निर्माता सोच रहे हैं कि वे अपनी फिल्म वापस पुरानी तारीख पर रिलीज करें यानी कि 25 जनवरी को। 'अय्यारी' में देशभक्ति वाली बात है और गणतंत्र दिवस वाला सप्ताह इस फिल्म की रिलीज के लिए परफेक्ट है। फिलहाल चिंतन-मनन चल रहा है। देखना ये है कि वे यह हिम्मत जुटा पाते हैं या फिर 9 फरवरी को 'पैडमैन' से ही टकराना पसंद करेंगे। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख