Hanuman Chalisa
✕

करियर के शुरुआती दौर में मॉडलिंग करने के लिए ऐश्वर्या राय को मिले थे महज इतने रुपए

Updated: बुधवार, 25 मई 2022 (12:00 IST)
ऐश्वर्या राय का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। भले ही अब ऐश्वर्या फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में ऐश्वर्या ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा था।

 
ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल साल 1991 में की थी। उन्होंने इंटरनेशनल सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता था। इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने कई नेशनल और इंटरनेशनल मॉडलिंग चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी। हाल ही एक्ट्रेस का 1992 का मॉडलिंग बिल सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था, लेकिन उससे दो साल पहले उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए 1500 रुपए का भुगतान किया गया था, जिसका बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विमल उपाध्याय नाम के यूजर ने मैगजीन शूट की तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें कैटलॉग फोटो और मैगजीन कवर शामिल हैं।
 
इस ट्वीट में लिखा है, 'नमस्कार, आज मैं अपने द्वारा प्रकाशित फैशन कैटलॉग की 30 वीं वर्षगांठ मना रहा हूं। ऐश्वर्या राय, सोनाली बेंद्रे, निकी अनेजा, तेजस्विनी कोल्हापुरे इस कैटलॉग (एसआईसी) के लिए तैयार की गई कुछ मॉडल थीं।'
 
एक स्लाइड के साथ एक बिल भी जुड़ा दिख रहा है, जिसमें खुलासा हुआ कि ऐश्वर्या को एक मॉडल के रूप में एक दिन के लिए सिर्फ 1500 रुपए का भुगतान किया गया था। 
 
बता दें कि ऐश्वर्या राय ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में मणिरत्नम की तमिल फिल्म Iruvar से की थी। हिन्दी फिल्मोंमें ऐश्वर्या ने साल 1998 में 'और प्यार हो गया' से डेब्यू किया था। ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख