biodatamaker
✕

एक महीने बाद अर्जुन कपूर ने दी कोरोनावायरस को मात, बताया अब कैसा कर रहे महसूस

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (16:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने आखिरकार एक महीने बाद कोरोनावायरस से जंग जीत ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना से ठीक होने के बाद वह कैसा महसूस कर रहे हैं?

 
अर्जुन कपूर ने पोस्ट में लिखा, 'हाय, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोरोनावायरस टेस्ट निगेटिव आई है। मैं अब पूरी रिकवरी के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हो रहा हूं।'
 
उन्होंने शुभचिंतको का शुक्रिया करते हुए आगे लिखा, आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए शुक्रिया। यह वायरस सीरियस है इसलिए मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इसे सीरियसली लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना का प्रभाव बड़ों और बच्चों दोनों पर है, इसलिए प्लीज हर समय मास्क पहनें।
 
अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में बीएमसी को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने लिखा, शुक्रिया बीएमसी आपके सपोर्ट और हेल्प के लिए। उन सभी कार्यकर्ताओं को सलाम जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी देख-रेख कर रहे है। हम आपके हमेशा कर्जदार रहेंगे।
 
बता दें कि अर्जुन कपूर ने 6 सितंबर को एक पोस्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी। अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे।
 

Show comments

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख