शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. after breakup with sara ali khan kartik aaryan opens up on his relationship status
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (12:12 IST)

सारा अली खान से ब्रेकअप के बाद क्या है कार्तिक आर्यन का रिलेशनशिप स्टेटस?

सारा अली खान से ब्रेकअप के बाद क्या है कार्तिक आर्यन का रिलेशनशिप स्टेटस? | after breakup with sara ali khan kartik aaryan opens up on his relationship status
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की जबरदस्त फीमेल फैन फॉलोइंग है। कार्तिक का नाम अब तक कई बॉलीवुड हसीनाओं से भी जुड़ चुका है। एक समय कार्तिक आर्यन बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को भी डेट कर रहे थे। दोनों के डेटिंग की खबरें फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग के दौरान आई थी।

 
हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया था। कार्तिक और सारा के ब्रेकअप का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया है। 
 
कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह पिछले एक साल से सिंगल हैं। उनका बयान करण जौहर के अपने शो 'कॉफी विद करण 7' में सारा के साथ उनके पिछले संबंधों की पुष्टि करने के बाद आया है। करण ने कंफर्म किया था कि कार्तिक और सारा रिलेशनशिप में थे और अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। 
 
जब कार्तिक से फिल्म 'कम्पैनियन' के साथ इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यूज में झूठ क्यों कहा था कि वह सिर्फ अपने 'काम से प्यार' करते हैं और किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। इस पर कार्तिक ने कहा, वह लास्ट 1.25 साल से सिंगल हैं। इसके अलावा वह कुछ नहीं जानते। 
 
कार्तिक से जब कहा गया कि 1.25 साल एक बहुत ही स्पेशल टाइमलाइन है, तो कार्तिक ने तुरंत अपना बयान बदल दिया और कहा कि वह पिछले 1 साल से सिंगल हैं। उन्होंने कहा कि वह समय अवधि को धीरे-धीरे कम नहीं कर रहे हैं, यह सटीक नहीं है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। वह जल्द ही शहजादा, फ्रेडी, कैप्टन इंडिया और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान ने 'मन्नत' में किया गण‍पति बप्पा का स्वागत, बोले- मोदक स्वादिष्ट थे