manglik dosh calculator
✕

अक्षय कुमार के बाद गोविंदा भी आए कोरोनावायरस की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटीन

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (16:14 IST)
कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सोशल मीडिया में सनसनी फैल गई। वहीं अब खबर है कि एक्टर गोविंदा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 
गोविंदा होम क्वारंटीन में हैं और उनका मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा  है। एक्टर ने कहा है कि वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। कोरोना पॉजिटिव हुए गोविंदा ने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच करवा लेने का अनुरोध किया है।
 
खबरों के अनुसार गोविंदा ने कहा, मैंने अपनी जांच कराई है और वायरस को दूर रखने के लिए सभी सावधानियां बरत रहा हूं। आज सुबह हल्के लक्षणों के साथ मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। घर में बाकी सभी नेगेटिव आए हैं। सुनीता (पत्नी) कुछेक हफ्ते पहले कोविड-19 से ठीक हुई है।
 
गोविंदा ने आगे कहा, मैं इस वक्त घर पर क्वारंटीन में हूं और सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं हर किसी से आवश्यक सावधानियां बरतने का अनुरोध करता हूं। कृपया अपना ध्यान रखें।
 
बता दें की बीते कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री पर कोरोना का कहर छाया हुआ है। अब तक कई सेलेब्स इस महामारी की चपेट में चुके हैं। हाल ही में अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, आमिर खान, आर माधवन, सतीश कौशिक इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख