dipawali
✕

आफताब शिवदासानी ने दोबारा की शादी

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (17:48 IST)
अभिनेता आफताब शिवदासानी ने अपनी पत्नी निन दुसांज के साथ एक बार फिर फेरे लिए हैं। अभी पिछले हफ्ते ही ईशा देओल ने अपने पति भरत तख्तानी के साथ अपने बच्चे के बेबी शॉवर के समारोह में फेरे लिए थे लेकिन आफताब बेबी शॉवर के लिए नहीं बल्कि सचमुच में दोबारा शादी की है। 
 
हाल ही में आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने श्रीलंका के तंगाले के अनंतरा पीस हेवन पर शादी की। उन्होंने 5 जून 2014 को शादी कर ली थी, लेकिन शादी की सेरेमनी नहीं की थी इसलिए यह जगह उन्हें अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बिलकुल सही लगी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। 


 
यह शादी सिर्फ 2 दिन की ही थी जिसमें एक दिन मेहंदी और बीच पर सेलिब्रेशन पार्टी हुई। दूसरे दिन हिन्दू रीति के मुताबिक शादी हुई, जहां आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने पंडितजी की के उपस्थिति में फेरे लिए और स्थानीय श्रीलंकाई भिक्षुओं से बौद्ध आशीर्वाद लिया। आफताब अपनी ग्रांड एंट्रेंस पर एक हाथी पर आए और निन भी डोली में लाई गईं। इसके साथ एक शाही जुलूस भी निकला। 
 
इस फंक्शन के लिए आफताब ने ट्रॉय कोस्टा की और निन ने योशिता काओचर की ड्रेसेस पहनी थीं। 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख