biodatamaker

मुझे सलमान का खौफ नहीं: सोनाक्षी सिन्हा

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (17:00 IST)
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा 'नो फिल्टर नेहा' नामक शो में मेहमान बनकर गई थी, जहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी काफी बातें की। इन बातों में सबसे ज़्यादा मज़ेदार बात वो लगी जो उन्होंने सलमान खान के लिए कही। 
 
सोनाक्षी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से की थी। जिसके बाद उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं रही। सलमान और सोनाक्षी शुरू से बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। इसके बाद सलमान ने सोनाक्षी को 'दबंग 2' के लिए भी चुना था। 
 
नेहा धुपिया के इस शो 'नो फिल्टर नेहा' में सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें सलमान का खौफ नहीं है। सलमान ने उन्हें बड़े होते हुए देखा है। जब मैं पहली बार उनसे मिली तब मैं कॉलेज में थी। तब से लेकर अभी तक सब कुछ नॉर्मल है। लोग अक्सर उनसे डरते हैं लेकिन मुझे उनका खौफ नहीं है। 
 
सोनाक्षी ने सलमान के तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे अच्छी सलाह मेरे लिए यह थी कि मुझे फिल्मों में काम करना चाहिए और अब मैं यहां हुं। जब मैं कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग कर रही थी तब सलमान ने मुझे फिट होने और इंडस्ट्री में आने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं हमेशा उनके लिए थैंकफुल रहुंगी। 
 
सोनाक्षी और सलमान एक बार फिर 'दबंग 3' में साथ नज़र आ सकते हैं। 

Show comments

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में थे सख्त नियम, सेट पर गाली-गलौज से लेकर नॉन-वेज और शराब तक पर थी पाबंदी

'जवान' के 3 साल बाद भी छाया दीपिका पादुकोण का जादू, ऐश्वर्या राठौर के 6 साड़ी लुक्स आज भी हैं आइकॉनिक

'तुम्बाड 2' पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा अपडेट, बोले- कहानी आगे बढ़ रही है

मोहनलाल की नई फिल्म 'L367' के टाइटल से उठा पर्दा, 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक आउट

'ये मेरा काम नहीं है...', Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख