सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aditi rao hydari birthday actress love life
Written By WD Entertainment Desk

17 साल की उम्र में अदिति राव हैदरी को हो गया था प्यार, रचाई थी इस एक्टर से शादी

17 साल की उम्र में अदिति राव हैदरी को हो गया था प्यार, रचाई थी इस एक्टर से शादी | aditi rao hydari birthday actress love life
aditi rao hydari birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी 28 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अदिति सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि सिंगिंग, क्लासिकल डांसिंग और मार्शल आर्ट्स के एक फॉर्म में भी ट्रेंड हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अदिति राव हैदरी शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। 
 
अदिति का जन्म हैदराबाद में साल 1985 में शाही परिवार में हुआ था। उनके परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी भी असम के राज्यपाल रह चुके हैं। आदिति की मां भी राजघराने की थीं। उनके नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे।
 
अदिति महज 17 साल की उम्र में अपना दिल दे बैठी थीं। उन्हें एक्टर सत्यदीप मिश्रा से प्यार हो गया था। कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2009 में शादी कर ली थी। हालांकि अदिति ने अपनी शादी का कभी खुलासा नहीं किया। 
 
साल 2012 में अदिति और सत्यदीप अलग हो गए। 2013 में अदिति ने एक इंटरव्यू में माना था कि शादी के दो साल बाद वो अलग हो गए। जब अदिति ने शादी की तब उनकी उम्र महज 21 साल थीं। 
 
अदिति ने 2006 में मलयायल फिल्म 'प्रजापति' से एक्टिंग डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'दिल्ली 6' थी। अदिति बॉलीवुड की फिल्मों में ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार में नजर आती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सनी लियोनी की फिल्म 'कैनेडी' का अब होगा मामी फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर