ramcharitmanas
✕

सैफ अली खान की दाढ़ी पर चलेगी कैंची, बदल जाएगा आदिपुरुण में रावण का लुक!

Updated: मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (14:40 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर बीते दिनों रिलीज किया गया था। टीजर रिलीज के बाद यह फिल्म विवादों में आ गई थी। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और हनुमान के लुक को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई थी। फिल्म के वीएफएक्स का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा था। 

 
फिल्म में प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं। बीतों दिनों इस फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए निर्देशक ओम राउत ने 'आदिपुरुष' की रिलीज को छह महीने टालने का ऐलान कर दिया था। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। 
 
वहीं अब खबर आ रही है कि मेकर्स दोबारा से फिल्म की कमियों पर काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से इसका बजट काफी बढ़ गया है। मेकर्स सैफ अली खान के रावण लुक को भी पुरी तरह बदलने वाले हैं। मेकर्स ने सैफ की दाढ़ी को डिजिटल रूप से हटाने का फैसला किया है। 
 
खबरों के अनुसार मेकर्स सैफ अली खान के रावण के किरदार को बिना दाढ़ी के ही रखेंगे। वहीं वानारसेना वाले एक सीन को भी ठीक किया जा रहा है। इस सीन को लेकर लेकर आरोप लगाया गया था कि ये 'एक्वामैन' और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' जैसी हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किया गया है।
 
बताया जा रहा है कि इन बदलावों की वजह से फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए बढ़ जाएगा। आदिपुरुष एक बिग बजट फिल्म है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख