Daily Horoscope
✕

'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर खान ने फिर लिया एक्टिंग से ब्रेक

Updated: मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (13:37 IST)
'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर खान अब फिल्म 'चैंपियंस' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। आमिर स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का हिंदी रीमेक प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहले खबरें थी कि आमिर इस फिल्म में एक्टिंग भी करेंगे। 

 
लेकिन अब आमिर खान ने इस फिल्म में एक्टिंग करने से मना कर दिया है। एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने बताया कि वह फिल्म 'चैंपियंस' को बतौर एक्टर छोड़ रहे हैं। वो इसे सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे और हीरो का रोल निभाने के लिए दूसरे एक्टर की तलाश करेंगे।
 
आमिर खान ने बताया, चैंपियंस' की स्क्रिप्ट कमाल की है। यह एक सुंदर कहानी है और यह दिल को छू लेने वाली और प्यारी फिल्म है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं, मैं अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा, मैं 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस करूंगा क्योंकि मैं वास्तव में इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हूं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी कहानी है। मैं जो रोल करने वाला था, उसे करने के लिए दूसरे एक्टर्स को अप्रोच करने वाला हूं।
 
बता देंकि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद बतौर एक्टर पर्दे पर वापसी की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख