Daily Horoscope
✕

कैंसर से जंग हारीं एक्ट्रेस दिव्या चौकसे, आखिरी पोस्ट में लिखा- मृत्युशैया पर हूं

Updated: सोमवार, 13 जुलाई 2020 (11:09 IST)
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 अब तक बेहद बुरा रहा है। इस साल एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलेब्स दुनिया को अलविदा कह गए। इसी बीच एक्टर, मॉडल और सिंगर रहीं दिव्या चौकसे का भी निधन हो गया है। दिव्या काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं।

 
दिव्या की कजिन सौम्या अमीश वर्मा ने इस बात की जानकारी दी। दिव्या चौकसे की कजिन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'श्रद्धांजलि कुमारी दिव्या चौकसे मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मेरी कजिन दिव्या चौकसे का कैंसर की वजह से बहुत छोटी सी उम्र मे आज निधन हो गया है। लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था वो एक बहुत अच्छी मॉडल भी थी, उन्होने कई सारी फिल्मो मे काम किया और सीरियल्स मे भी काम किया, सिंगिंग के क्षेत्र में भी उन्होने अपना नाम कमाया और आज वो हमें यू छोड़ कर चली गायी। ईश्वर उन की आत्मा को शन्ति दे।'
 
उन्होंने लिखा, जहां भी तुम हो...मुझे पता है कि पहले से ज्यादा खुश हो...तुझे मिस नहीं किया जाएगा दिव्या क्योंकि तुम उसके लिए बहुत अच्छी हो.... एक एक्टर, एक सिंगर, एक राइटर, एक बिजनेसवुमन, एक असली डीवा, चमकती रहना बहन, चमकती रहना। तुम्हारे आत्मा को शांति मिले।
 
इसके पहले दिव्या ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा था, मैं जो कुछ भी कहना चाहती हूं, उसके लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। भले ही वो ढेर सारे हों, लेकिन फिर भी कम हैं। मुझे गायब हुए महीनों हो गए हैं, और मैसेजेस की भरमार है। यह वो वक्त है, जब मैं आपको बता दूं कि मैं मृत्यु शैय्या पर हूं। प्लीज कोई सवाल न करें। सिर्फ भगवान जानता है कि आप मेरे लिए कितने जरूरी हैं। 
 
बता दें कि दिव्या चौकसे 2011 में मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट रह चुकी थीं। 2016 में उन्होंने फिल्म 'है अपना दिल तो आवारा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 2018 में दिव्या ने पटियाले दी क्वीन गाने के साथ सिंगिंग डेब्यू किया था। दिव्या के निधन की खबर सुनकर उनके साथ काम कर चुके एक्टर्स गहरे सदमे में हैं। 
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख