ramcharitmanas
✕

वेब सीरीज ‘मायोपिया’ से पर्दे पर वापसी करेंगे महाभारत के ‘युधिष्ठिर’ रोहित भारद्वाज

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2020 (19:22 IST)
महाभारत में युधिष्ठिर के किरदार से मशहूर हुए एक्टर रोहित भारद्वाज वेब सीरीज ‘मायोपिया’ के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। रोहित इस सीरीज में ओमकार उपाध्याय नामक एक प्राइवेट डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आएंगे। सात एपिसोड वाले इस सीरीज को रोहित ने प्रोड्यूस भी किया है।

सीरीज के बारे में बात करते हुए रोहित कहते हैं, “महाभारत के बाद मैं इंडोनेशिया चला गया और वहां मैंने बहुत सारे शो किए। भारत वापस आने के बाद मैंने कुछ म्यूजिक वीडियो और कुछ शॉर्ट फिल्मों में काम किया। उसके बाद मैं मायोपिया बनाने में बिजी हो गया और मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार रिलीज हो रही है।”

शो की कहानी के बारे में रोहित बताते हैं, “कहानी आगरा के प्रसिद्ध ताजमहल के इर्द-गिर्द घूमती है और यह एक थ्रिलर है। मैं लीड कैरेक्टर ओमकार उपाध्याय की भूमिका निभा रहा हूं जो एक जासूस है। ओमकार की निजी जिंदगी में कुछ परेशानियां हैं और उसे नहीं पता कि उसकी जिंदगी क्या मोड़ लेगी।”

वह आगे बताते हैं, “इस किरदार के लिए तैयारी काफी मुश्किल भरी थी और हमने दूसरे एक्टर्स के साथ काफी रिहर्सल किए। इस सीरीज का निर्देशन अजय भुयान कर रहे हैं जो कि साउथ के जाने-माने निर्देशक हैं। मैंने फिल्म का निर्माण किया है। मैंने जैसे ही स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे महसूस हुआ कि इसमें बहुत क्षमता है और इसे दर्शकों को दिखाया जाना चाहिए।”

शूटिंग के अनुभव शेयर करते हुए रोहित कहते हैं, “शूटिंग का अनुभव अद्भुत था क्योंकि यह आगरा में हुआ था। हमने दिसंबर और जनवरी के दौरान लगभग 32 दिनों तक शूटिंग की थी, इसलिए बहुत ठंड थी। एक ही सीरीज के लिए प्रोड्यूसर और एक्टर होना चुनौतीपूर्ण था।” रोहित इस सीरीज में महाभारत के किरदार से अलग छोटे बालों में नजर आएंगे।

सीरीज में सौरव गुर्जर विलेन के किरदार में दिखेंगे, जो महाभारत में रोहित के को-स्टार थे। उन्होंने बताया, “महाभारत की शूटिंग के दौरान सौरव और मैं अच्छे दोस्त बन गए थे और अब जब हम दोबारा जुड़े, तो हमने मयोपिया के सेट पर खूब मस्ती की।”
 
बताते चलें कि ‘मायोपिया’ 30 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म स्काई 9 पर रिलीज होगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख