मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Actor Mohan Kapur sent his nude photos to a 14 years old girl
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (16:38 IST)

मोहन कपूर पर 14 साल की बच्ची को न्यूड फोटो भेजने का आरोप

मोहन कपूर
अभिनेता मोहन कपूर पर संगीन आरोप लगे हैं। इंडिया टूडे के अनुसार 14 वर्षीय लड़की ने अपने सोशल मीडिया पर मोहन के कारनामों के बारे में लिखा है जिसके बाद सब हैरत में हैं। 
 
लड़की के अनुसार वे एक टीवी एक्ट्रेस की फैन थी जिससे उनकी दोस्ती हो गई। उस एक्ट्रेस के मोहन कपूर भी दोस्त थे इसलिए पीड़िता की दोस्ती भी मोहन कपूर से हो गई। 
 
जब पीड़िता 14 वर्ष की थी तब मोहन कपूर ने उसे अपने न्यूड फोटो भेजे। बाद में उन्होंने अपने इस गंदे काम के लिए बार-बार माफी मांगी तो लड़की ने माफ कर दिया। 
 
लेकिन इसके बाद भी 57 वर्षीय मोहन कपूर बाज नहीं आए। जब लड़की 15 वर्ष की हो गई तो मोहन कपूर ने उससे कहा कि वह मुझे प्यार करता है। शादी करना चाहता है। मेरे साथ संबंध बनाने के लिए वो मेरे बड़े होने का इंतजार नहीं कर पा रहा था। 
 
इसके बाद पीड़िता लड़की अवसाद में चली गई और उसने सुसाइड की कोशिश भी की। लड़की के अनुसार मोहन की गर्लफ्रेंड भी इस बारे में सब जानती थी। फिलहाल मोहन कपूर ने इस मामले पर टिप्पणी नहीं की है। 
ये भी पढ़ें
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स:द रिंग्स ऑफ पॉवर के दूसरे सीजन में नजर आएंगे ये नए कलाकार