Hanuman Chalisa
✕

साल 2021 में इन पांच फिल्मों में नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी

Updated: रविवार, 28 मार्च 2021 (15:16 IST)
बहुत कम कलाकार हैं, जिन्होंने सहायक भूमिका के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अभिषेक बनर्जी उन्हीं में से एक हैं। वह जब भी पर्दे पर आए हैं, उनका प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। अभिषेक कॉमिक रोल के सहारे इंडस्ट्री में जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं वेब सीरीज 'पाताललोक' में गंभीर रोल निभाकर भी वह सफलता का स्वाद पाने में सफल रहे।

 
अभिषेक बनर्जी इस साल पांच फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिषेक, तापसी पन्नू फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में एक खास भूमिका निभाएंगे। अभिषेक कहते हैं कि आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए उन्हें अपने करियर में फिर कुछ अनोखा करने का मौका मिला है।
 
इसके अलावा वह वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'हेलमेट' में भी अभिषेक अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ एक बेहद अहम भूमिका निभाने वाले हैं। 
 
अभिषेक बनर्जी इस साल करण जौहर की फिल्म 'अजीब दास्तान' में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए पहली बार दर्शकों को उनकी रोमांटिक साइड देखने को मिलेगी। फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ बनी है। 
 
अभिषेक को पहली बार रोमांटिक रोल में देखना बेहद दिलचस्प होगा। 'ओह माई गॉड' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्मों के निर्देशक उमेश शुक्ला अब 'आंख मिचौली' नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अभिषेक एक बेहद मजेदार भूमिका निभाने वाले हैं।
 
अभिषेक ने फिल्म 'स्त्री' में जना बनकर दर्शकों को खूब हंसाया था। अपने किरदार से अभिषेक ने फिल्म के लीड हीरो राजकुमार राव को टक्कर दी थी। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' में अभिषेक बनर्जी ने हेयर स्टाइलिस्ट की भूमिका को बड़े ही कॉमिक अंदाज में निभाया था। आयुष्मान के साथ इससे पहले वह 'ड्रीम' गर्ल में नजर आए थे।
 
बता दें कि आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'रंग दे बसंती' में भी अभिषेक कुछ देर के लिए दिखे थे। अभिषेक को पिछली बार सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज 'पाताललोक' में देखा गया था। इस सीरीज में हथौड़ा त्यागी के किरदार से उन्होंने दर्शकों को हैरान कर दिया था।

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख