Hanuman Chalisa
✕

अभिषेक और शाहिद, दो फ्लॉप कलाकारों की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

Published: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (11:58 IST)
हाल ही में खबर थी कि श्रीनारायण सिंह द्वारा निर्देशित और शाहिद-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'बत्ती फुल मीटर चालू' की रिलीज़ डेट आगे बढ़कर 21 सितंबर हो गई है। लगता है अभिषेक बच्चन इसका इंतज़ार ही कर रहे थे। अभिषेक अब शाहिद से टकराने वाले हैं। 
 
अभिषेक बच्चन लंबे समय बाद फिल्म 'मनमर्ज़ियां' से बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। वे फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इसके अलावा फिल्म तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी होंगे। फैंस फिल्म की रिलीज़ डेट का इंतज़ार कर रहे थे। आखिरकार रिलीज़ डेट जारी हो ही गई। 

 
अभिषेक बच्चन स्टारर 'मनमर्ज़ियां' अब शाहिद कपूर स्टारर 'बत्ती गुल मीटर चालु' की डेट पर ही रिलीज़ होने वाली है। इसकी जानकारी खुद अभिषेक ने दी है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए रिलीज़ डेट घोषित की। इस पोस्ट में तस्वीर पर फिल्म का नाम और रिलीज़ डेट लिखी है। इस पर अभिषेक ने कैप्शन लिखा है कि यह 21 सितंबर है.. आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में जल्दी ही मिलते हैं। 
 
 
इसी दिन शाहिद कपूर भी सोशल ईशु पर बनी अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालु' लेकर आ रहे हैं। दोनों का ही क्लैश जबर्दस्त होने वाला है। शाहिद कपूर की 'बत्ती गुल...' फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी होंगी। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख