Hanuman Chalisa
✕

आयुष शर्मा की 'एएस04' को मिला टाइटल, मोशन पोस्टर के साथ हुआ खुलासा

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (16:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा बीते काफी समय से अपनी एक अनटाइटल फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। आयुष की इस फिल्म को 'एएस04' कहा जा रहा था। अब आयुष शर्मा की इस फिल्म को नाम मिल गया है। हाल ही में आयुष शर्मा ने इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए टाइटल का खुलासा कर दिया है। 

 
आयुष शर्मा की इस फिल्म का नाम 'रुस्लान' होगा। पोस्टर में आयुष सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। उनके ऐक हाथ में गिटार भी दिखाई दे रहा है। मोशन पोस्टर में वो गन पॉइंट पर नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए आयुष शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'नाम और पहचान दो 'रुस्लान'। आ रहा हूं शोर मचाने, अब गिटार भी बजेगा और गन भी।'
 
आयुष शर्मा की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। केके राधामोहन द्वारा निर्मित, श्रीसत्यसाई आर्ट्स के बैनर तले, रुसलान में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से सुश्री मिश्रा अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं फिल्म में जगपति बाबू और विद्या मालवडे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख