Hanuman Chalisa
✕

'लाल सिंह चड्ढा' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे आमिर खान, फिल्म के स्पेशल सीक्वेंस के लिए खानी पड़ी थी पेनकिलर्स

Updated: रविवार, 5 जनवरी 2020 (18:45 IST)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी हैं। लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही हैं।

आमिर खान फिल्म के स्पेशल सीक्वेंस को शूट करने के लिए रोजाना पेनकिलर्स खा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्पेशल सीक्वेंस में आमिर को दौड़ना है। जिसकी वजह से उन्हें पेनकिलर्स लेनी पड़ रही थी।

ALSO READ: इस वजह से पॉलिटिकल मुद्दों पर बोलने से बचते हैं सैफ अली खान
 
खबरों के अनुसार फिल्म लाल सिंह चड्ढा के स्पेशल सीक्वेंस के लिए आमिर रोजाना 10-13 किलोमीटर जॉगिंग कर रहे थे जिस के वजह से उन्हें पेनकिलर्स लेनी पड़ी। 
 
सूत्रों ने कहा, 'आमिर सर एक स्पेशल सीक्वेंस शूट कर रहे थे जहां उन्हें देश भर में भागना था। लगातार दौड़ने के कारण शारीरिक परिश्रम बहुत था लेकिन हम फिक्स शेड्यूल में हैं।

आमिर खान शूटिंग नहीं रोकना चाहते हैं क्योंकि उनके दाढ़ी वाले लुक को बनाए रखना था तो वह पेनकिलर्स खाकर शूटिंग को जारी रख रहे हैं। यह शेड्यूल लगभग 10 दिन का था।

बताया जा रहा है कि इस सीक्वेंस में आमिर को भागते हुए पूरा भारत नॉर्थ से लेकर साउथ तक कवर करना था। इस सीक्वेंस की शूटिंग बेंगलुरु में जाकर खत्म हुई। 
 
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिन्दी रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए आमिर ने 20 किलो वजन भी कम किया है।
 

Show comments

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

'प्रताप' के जरिए सचिन सराफ ने दिखाई पावर और कुर्सी की असली कहानी, बोले- ताकत कभी आपकी थी ही नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख