Daily Horoscope
✕

8 दिन में 327 करोड़ का कलेक्शन.... शानदार प्रदर्शन

Updated: शनिवार, 27 जनवरी 2018 (14:01 IST)
चर्चा इस समय पद्मावत और उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की हो रही है, लेकिन चीन में भी एक फिल्म अपने शानदार प्रदर्शन के बूते पर सबका ध्यान खींच रही है। 
 
आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। महज आठ दिनों के भीतर इस फिल्म ने 327.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
सीक्रेट सुपरस्टार वहां बेहद पसंद की जा रही है और आगामी दिनों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है। 'दंगल' के बाद आमिर खान वहां का लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं और उनकी फिल्में भी वहां नए रिकॉर्ड बना रही है। 

ALSO READ: सीक्रेट सुपरस्टार : फिल्म समीक्षा

 
सीक्रेट सुपरस्टार पिछले वर्ष दिवाली पर रिलीज हुई थी। फिल्म को खासा पसंद किया गया था। अपने छोटे बजट के अनुपात में इस फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 
 
फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो गायिका बनना चाहती है, लेकिन उसके पिता खिलाफ हैं। वह बुरके पहन यू-ट्यूब पर अपना गाना जारी करती है और लोकप्रिय हो जाती है। 
 
फिल्म में आमिर खान ने एक संगीतकार की छोटी-सी भूमिका निभाई थी और उन्होंने अपने शानदार अभिनय के बूते पर सभी का ध्यान खींचा था। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख