dharma sangrah
✕

आमिर खान ने इसलिए ठुकराई यह बॉयोपिक

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (18:23 IST)
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर एक बायोपिक बनाने की बात लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक कलाकार के फाइनल न हो पाने के कारण फिल्म शुरू नहीं हो पाई। 
 
यह फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर बना रहे हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए आमिर खान को चुना था। आमिर को स्क्रिप्ट पसंद भी आई थी। सभी जानते हैं कि आमिर खान ने यह फिल्म बाद में करने से मना कर दिया। 
 
आखिर क्यों? इसका सही कारण खबरचियों ने बताया है। उनके अनुसार बात मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर अटक गई। इसी बात पर आमिर ने फिल्म छोड़ दी। 
 
आमिर अपनी हर फिल्म में प्रॉफिट में से 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा लेते हैं। उनकी इस नीति पर सलमान, शाहरुख जैसे सितारे भी चलने लगे हैं। 
 
आमिर ने अपना यही फॉर्मूला सिद्धार्थ के आगे भी रखा। सिद्धार्थ इतना मुनाफा देने के पक्ष में नहीं थे। बात नही बन पाई और आमिर फिल्म से अलग हो गए। 
 
सिद्धार्थ अब नए हीरो की तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने हां कही है, लेकिन यह हीरो फिलहाल 'ज़ीरो' में व्यस्त हैं और उसी के बाद 'सैल्यूट' कर सकता है। इसलिए बात पूरी तरह नहीं बनी है। 

Show comments

दीपिका पादुकोण के लीला लुक्स ने बदली गरबा फैशन की परिभाषा, 10 आइकॉनिक अंदाज़ आज भी हैं यादगार

CJP प्रदर्शन में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- क्या वो तुम्हारे पड़ोसी हैं?

'झुमका पटोला' गाने में शरवरी का दिखेगा अलग अंदाज, बोलीं- डांस के प्रति अपने प्यार को एक्सप्लोर करने का मौका दिया

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

‘प्यार का पंचनामा’ से ‘पहला प्यार दूसरी बार’ तक, क्यों रोमांटिक कॉमेडी के किंग हैं लव रंजन?

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख