Hanuman Chalisa
✕

परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने रोक दी अपनी ही एक फिल्म

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (18:42 IST)
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की 200 करोड़ की लागत से तैयार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' लंबे समय से रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है। हालांकि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और आमिर-अमिताभ दोनों ही अपने अगले प्रोजेक्ट्स में लग चुके हैं। इसी बीच खबर थी कि आमिर खान, ओशो पर आधारित एक फिल्म बनाना चाह रहे थे। 
 
आमिर खान एक बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में लगे हुए थे। इस प्रोजेक्ट को ओशो की बायोपिक माना जा रहा था। इसकी चर्चा शुरू हो चुकी थी और फिल्म के लिए आलिया भट्ट को भी करीब-करीब तय कर लिया गया था। लेकिन लगता है आमिर का यह प्रोजेक्ट अधूरा ही रह जाएगा। 
 
माना जा रहा था कि आमिर अब सिर्फ अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट महाभारत में व्यस्त होने वाले थे। वे अपने 10 वर्ष इस प्रोजेक्ट को देना चाहते थे। लेकिन इसी बीच उन्होंने तय किया कि वे ओशो पर एक बायोपिक बनाएंगे और इसके लिए उन्होंने लुक टेस्ट देना शुरू कर दिया था। लेकिन परफेक्शनिस्ट को अपना कोई भी लुक ओशो की तरह नहीं लगा। इससे हार मानकर उन्होंने फिलहाल इस प्रोजेक्ट को रोक दिया है। 
 
आमिर जैसे कलाकार किसी चीज़ से जब तक संतुष्ट नहीं होते, आगे नहीं बढ़ते। ऐसे में फिल्म को रोकने का फैसला हो सकता है सही हो। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स बना रही है और इसे शकुन बत्रा निर्देशित करने वाले हैं। जबकि आमिर की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख