Hanuman Chalisa
✕

आमिर खान क्रिसमस के बजाय वैलेंटाइन डे पर क्यों रिलीज कर रहे हैं लाल सिंह चड्ढा

Updated: बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (12:12 IST)
आमिर खान की फिल्मों ने क्रिसमस पर खूब धूम मचाई है। गजनी, थ्री इडियट्स, पीके, दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज़ क्रिसमस पर ही रिलीज हुई थीं। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। ऐसा माना जा रहा था कि यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर ही रिलीज होगी। लेकिन इसे 2022 के वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया जा रहा है। 
 
आखिर आमिर ने ऐसा क्यों किया? यह सवाल ज्यादातर लोगों की जुबां पर है। दरअसल इस क्रिसमस पर रणवीर सिंह की फिल्म '83' रिलीज हो रही है इसलिए आमिर ने लाल सिंह चड्ढा को आगे बढ़ा दिया। 
 
आमिर से जुड़े लोगों का कहना है कि '83' लंबे समय से तैयार है। लगभग डेढ़ साल तक इस फिल्म के मेकर्स ने थिएटर खुलने का इंतजार किया। अब महाराष्ट्र में थिएटर्स खुलने जा रहे हैं तो पहले उन फिल्म प्रोड्यूसर्स को मौका दिया जाना चाहिए जिन्होंने लंबा इंतजार किया है। यही सोच कर आमिर ने क्रिसमस पर अपनी फिल्म की रिलीज को टाल दिया। 
 
आमिर चाहते तो '83' के सामने वे 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करना ठीक नहीं समझा। इस टक्कर को टालते हुए वे अपनी फिल्म को वैलेंटाइन डे पर रिलीज करेंगे। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख