Daily Horoscope
✕

इस वजह से आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (19:16 IST)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने बीते दिन सोशल मीडिया को अलविदा था। एक्टर के इस फैसले से सभी लोग काफी शॉक्ड थे। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर के इस फैसले के पीछे कई वजहें बताई जा रही थीं हालांकि अब आमिर खान ने अपने फैसले को लेकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

 
आमिर खान ने सोशल मीडिया छोड़ने की असली वजह बताई है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं सोशल मीडिया को अलविदा कह रहा हूं अपने फैंस को नहीं। मैं फैंस से जुड़ा रहा हूं और रहूंगा। हां अब सोशल मीडिया के बजाय मीडिया के ज़रिए उन तक अपनी बात रखूंगा। जैसे पहले होता था जब सोशल मीडिया नहीं था।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
आमिर खान के रिएक्शन की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें पैपराजी आमिर खान से सवाल करते हैं कि आपने सोशल मीडिया क्यों छोड़ा इस पर हंसते हुए कहते हैं कि नहीं वो इसलिए नहीं कुछ.. आप लोग अपनी थ्योरी मत लगाइए। मैं अपनी धुनकी में रहता हूं, सोशल मीडिया पर हूं कहां मैं? मुझे लगा कि वैसे भी कुछ पोस्ट नहीं करता, मैं एक्टिव ही नहीं रहता हूं।
 
आमिर के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर लीड रोल में हैं। हालांकि कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा का आख़िरी शेड्यूल कारगिल में शूट करने वाले हैं। यह शेड्यूल मई-जून में शूट किया जाएगा। 
 
आमिर को आखिरी बार फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में देखा गया था। यह साल 2018 में रिलीज हुई है। इस फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख लीड रोल में थीं। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने आमिर खान के फैंस को काफी निराश किया था। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख