सम्बंधित जानकारी
- अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' ने हासिल की उपलब्धि, यूट्यूब पर हुए 100 करोड़ व्यूज
- अमेजन प्राइम वीडियो की एडवेंचर कॉमेडी 'हैलो चार्ली' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- 'बच्चन पांडे' के लिए जैकलीन फर्नांडिस ने ली टाइटरोप वाकिंग की ट्रेनिंग
- राणा दग्गुबाती की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का गाना 'ऐ हवा' हुआ रिलीज
- अर्शी खान ने बदला अपना स्टाइल स्टेटमेंट, नाइटी छोड़ डीप नेक ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें
जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर लेंगे सलमान खान से टक्कर, इस साल ईद पर रिलीज होगी 'सत्यमेव जयते 2'
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हैं। अब फिल्म की रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है। जॉन अब्राहम इस ईद पर अपनी यह फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसकी सीधी टक्कर सलमान की 'राधे' से होगी।
जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान किया है। उन्होनें फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक नहीं बल्कि दो जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन ने लिखा, 'ईद पर सत्या बनाम जय लड़ेंगे इस साल, दोनों भारत मां के लाल!' यह फिल्म 13 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पोस्टर में नजर आ रहा है कि एक किरदार में जॉन पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं।
मिलाप झवेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी सहित कई सितारे अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह साल 2018 में आई एक्शन ड्रामा सत्यमेव जयते का सीक्वल है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार भी हैं। सत्यमेव जयते 2 को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
