sawan somwar

जाह्नवी के बाद खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार, पिता बोनी कपूर ने कही यह बात

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (15:50 IST)
कई बॉलीवुड स्टारकिड्स फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं, वहीं कई इसकी तैयारी कर रहे हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं और अब उनकी छोटी बहन खुशी कपूर के भी बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा होने ल‍गी है।

 
खुशी कपूर बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। उनके पिता बोनी कपूर ने इस खबर की पुष्टि की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, खुशी अभी लॉस एंजेलिस में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही है। उसे वापस आने दें। वहां से आते ही वह बड़े पर्दे पर कदम रखेगी।
 
बोनी कपूर ने कहा, खुशी सबकी लाडली है। वह घर में सबसे छोटी है। शायद यही वजह है कि मैं उसे लेकर ज्यादा प्रोटेक्टिव हूं। हालांकि मैं अपने सभी बच्चों से बराबर प्यार करता हूं, पर खुशी से एक अलग ही जुड़ाव है। खुशी ने लॉकडाउन से पहले ही अमेरिका में सिनेमा का एक कोर्स पूरा कर लिया था। लॉकडाउन में वह हमारे साथ मुंबई में थी। खुशी फिर सिनेमा का दूसरा कोर्स करने के लिए लॉस एंजेलिस चली गई है।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
खबरों की मानें तो खुशी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहती हैं। वह अपनी कजिन शनाया कपूर के साथ कथक भी सीख चुकी हैं। कथक करते हुए सोशल मीडिया पर खुशी की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। करण जौहर समेत कई दिग्गज फिल्मकार खुशी को फिल्मों का ऑफर दे चुके हैं। 
 
हालांकि, खुशी और उनके पिता को इसकी कोई जल्दी नहीं है। पूरे परिवार को लगता है कि शुरुआत करने से पहले एक्टिंग कोर्स पूरा करना सबसे जरूरी और सही चीज है। मालूम हो कि श्रीदेवी ने एक्टिंग के लिए खुद कभी कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली थी, इसलिए वह चाहती थीं कि उनकी बेटियां इंडस्ट्री में आने से पहले एक्टिंग स्कूल जॉइन करें।
 
खबरों के अनुसार खुशी ली स्ट्रेसबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग के नए कोर्स करने वाली हैं। यहीं से जाह्नवी कपूर ने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है। अब वह इसी को लेकर खुशी की मदद और उन्हें सुझाव देने के लिए अमेरिका के लिए रवाना होने वाली हैं।
 

Show comments

कबीर खान की फिल्म के सेट पर कार्तिक आर्यन घायल, घुटने की सर्जरी की तैयारी

बेटे यशवर्धन संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, जानिए क्या है वजह

मुकेश छाबड़ा और बॉस्को मार्टिस ने लॉन्च किया 'द बिग ब्रेक', भारत का पहला डिजिटल टैलेंट हंट

'द पैराडाइज' में नानी का होगा रॉ और बेबाक अंदाज, सेक्स वर्कर के बेटे की भूमिका में आएंगे नजर

आटे की गुड़िया के मोल्ड्स से लेकर ओरिजिनल लॉक ओपनर तक, 'तुम्बाड 2' की रेकी में मिलीं पहली फिल्म से जुड़ी खास यादें

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख