रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan daughter ira khan is dating her father fitness coach
Written By
Last Updated : बुधवार, 25 नवंबर 2020 (14:39 IST)

आमिर खान की बेटी इरा को हुआ फिर प्यार, पिता के फिटनेस कोच को कर रहीं डेट

Aamir Khan
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। कुछ महीनों पहले इरा का मिशाल कृपलानी संग ब्रेकअप हुआ था। अब खबरें है कि इरा एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं।

 
खबरों के अनुसार इरा खान अपने पिता के फिटनेस कोच नुपूर शिखर को डेट कर रही हैं। दोनों पिछले छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। इरा ने अपनी मां रीना दत्ता से भी नुपूर को मिलवाया है। कहा जा रहा है कि दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में हैं।
 
बताया जा रहा है, इरा खान और नुपूर शिखर की नजदीकियां तब बढ़ीं जब इरा ने फिटनेस की ओर रुख किया। हाल ही में इरा और नुपुर वेकेशन के लिए महाबलेश्वर, खान फार्महाउस पहुंचे थे। दोनों ने एक-दूसरे की मम्मी से भी मुलाकात कर ली है। कहा जा रहा है कि दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में हैं।
 
बता दें कि इरा खान, मिशाल कृपलानी संग दो साल रिश्ते में रहीं। खबरें थीं कि जबसे इरा खान ने अपने करियर पर फोकस करने का फैसला किया। दोनों के रिश्ते में दिक्कतें शुरू हो गई। इसीलिए दोनों ने अलग होने फैसला किया।
 
नुपूर शिखर सेलिब्रिटी फिटनेस कोच हैं। इस समय वह आमिर खान, इरा खान और सुष्मिता सेन को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इरा की बात करें तो उनकी रुचि निर्देशन के क्षेत्र में हैं। बीते दिनों इरा उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने बताया था कि वे भी डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स की सलाह ली।
 
ये भी पढ़ें
सैफ अली खान की वेब सीरीज 'दिल्ली' का बदला नाम, अगले महीने होगी रिलीज