शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Durgamati The myth Trailer, Bhumi Pednekar, Arshad Warsi, Jisshu Sengupta, Mahie Gill and Karan Kapadia
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (12:25 IST)

दुर्गामती ट्रेलर रिव्यू : एक अच्छी फिल्म की जगाता है उम्मीद

दुर्गामती ट्रेलर रिव्यू : एक अच्छी फिल्म की जगाता है उम्मीद - Durgamati The myth Trailer, Bhumi Pednekar, Arshad Warsi, Jisshu Sengupta, Mahie Gill and Karan Kapadia
दुर्गावती फिल्म का नाम बदल कर दुर्गामती कर दिया गया है। शायद इसके मेकर्स वर्तमान में हो रहे विवादों से बचना चाहते हैं क्योंकि आज कल लोगों की भावनाएं बहुत जल्दी आहत हो जाती हैं और निशाने पर हमेशा मनोरंजक जगत आ जाता है। 
 
दुर्गामती का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ट्रेलर देख एक अच्छी फिल्म की उम्मीद जागती है। फिल्म की कहानी, पटकथा और निर्देशन की जिम्मेदारी अशोक ने उठाई है। भूमि पेडणेकर, अरशद वारसी, जीशू सेनगुप्ता, माही गिल जैसे कलाकार इस फिल्म में हैं। 
 
ट्रेलर में एक मजबूत कहानी का आभास मिलता है जिसमें राजनीति, षड्यंत्र, बदला और सस्पेंस जैसे तत्व का समावेश है। 
 
एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ के खिलाफ पुलिस सबूत जुटाने में लगी है और वे एक महिला का इसमें इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस महिला का कुछ अतीत है जो सस्पेंस और हॉरर के रूप में सामने आता है। यह सस्पेंस कितना असरदायक है इस पर फिल्म निर्भर करती है। 
 
 
निश्चित रूप से फिल्म में रोचक उतार-चढ़ाव होंगे जो दर्शकों को बांध कर रख सकते हैं। चूंकि एक्टर्स बेहतरीन है इसलिए अभिनय के मामले में फिल्म अमीर है। 
ये भी पढ़ें
ब्लैक कलर की बिकिनी में समंदर किनारे आराम करती नजर आईं कृष्णा श्रॉफ, हॉट तस्वीर वायरल