biodatamaker

लगान के बाद आमिर खान और आशुतोष गोवारीकर फिर साथ करेंगे फिल्म!

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (11:36 IST)
आमिर खान और आशुतोष गोवारीकर ने 'लगान' फिल्म बनाई थी जिसे बॉलीवुड की महान फिल्मों में से एक माना जाता है। भारत की ओर से इसे ऑस्कर में भी भेजा गया था। 
 
इसके बाद आशुतोष ने शाहरुख खान, रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन जैसे सितारों के साथ फिल्में की, लेकिन 'लगान' वाला करिश्मा वे दोहरा नहीं पाए। 
 
इन दिनों आशुतोष 'पानीपत' नामक फिल्म में व्यस्त हैं। इसमें संजय दत्त, अर्जुन कपूर जैसे सितारे हैं। खबर है कि इस फिल्म से आमिर खान को भी जोड़ा जा रहा है। 
 
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों आमिर और आशुतोष ने मुलाकात की। पानीपत के बारे में आशुतोष ने आमिर को जानकारी दी और फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निमाने के लिए आमिर से कहा। 
 
आशुतोष का मानना है कि यदि फिल्म से आमिर जुड़ते हैं तो फिल्म का वजन बढ़ जाएगा और यह चर्चा में आ जाएगी। आशुतोष की पिछली फिल्म 'मोहेंजो दारो' बुरी तरह से असफल रही थी। उन्हें सफल फिल्म की सख्त जरूरत है। 
 
आमिर को उनका रोल पसंद आया है, लेकिन वे इस बात का फैसला नहीं ले पाए कि फिल्म करना है या नहीं। कुछ दिनों में वे फैसला लेंगे। आशुतोष को उम्मीद है कि आमिर मान जाएंगे। 

Show comments

अल्लू अर्जुन ने फ्रेंडशिप डे पर पेश की मिसाल, AA23 में दोस्तों को दिया बड़ा मौका, माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ बनाया को-प्रोड्यूसर!

आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी, बोलीं- 'पैसों के बदले मेरे साथ सोने की डिमांड हुई'

फिल्मों के साथ बिजनेस में भी आगे रितिक रोशन, 5 साल की बड़ी प्रॉपर्टी डील चर्चा में

'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में हर शहर के रियल हीरोज को सम्मानित करेंगे सनी देओल

Friendship Day Special: 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में कार्तिक आर्यन ने सिखाया सच्ची दोस्ती का मतलब

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख