1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aamir Ali on Ex wife Sanjeeda Shaikhs Demotivating Partner Comment

संजीदा शेख के तलाक पर दिए बयान पर एक्स हसबैंड आमिर अली का रिएक्शन, बोले- मेरी क्लास ऐसी नहीं...

sanjeeda sheikh
Aamir Ali on Sanjeeda Sheikh statement: एक्ट्रेस संजीदा शेख इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरीज में उनके काम की काफी सराहना हो रही है। इसी बीच संजीदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। 
 
संजीदा शेख ने साल 2012 में एक्टर आमिर अली संग शादी रचाई थी। 2018 में संजीदा सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थीं। 2022 में कपल ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजीदा ने कहा तलाक के बाद खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हैं। 
 
संजीदा ने कहा कि हौसला तोड़ने और नीचा दिखाने वाले पार्टनर से दूरी बनाए रखना बेहतर है। इसके बाद चर्चा होने लगी कि एक्ट्रेस ने यह बयान अपने पूर्व पति आमिर अली केलिए दिया है। अब इस पर आमिर अली का भी रिएक्शन आया है। 
 
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में आमिर अली ने कहा, मेरी क्लास ऐसी नहीं है कि मैं किसी को नीचा‍ दिखाऊं। हम दोनों एक-दूसरे के बारे में जो कुछ भी कहते हैं, वह हमारे बारे में नहीं होता। हम करीब पांच साल से साथ नहीं हैं। मुझे लगता है कि अलग होने के 5 सालों के दौरान वह भी कुछ ऐसा ही अनुभव कर चुकी होंगी।
 
आमिर अली ने खुलासा किया क तलाक के बाद वह बहुत बुरे दौर से गुजरे थे। उन्होंने कहा, हमारी कहानी अब पुरानी हो चुकी है, जो खत्म भी हो चुकी है। मुझे पता है कि अलग होने के मुश्किल दौर में मैं किन परिस्थितियों से गुजरा हूं, लेकिन मैंने पब्लिकली कभी गलत बातें नहीं कहीं, क्योंकि ये मेरी आदत नहीं है। मैंने कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया और न ही कभी दिखाऊंगा, खासकर जिनके साथ मेरा रिश्ता रहा है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शरवरी वाघ ने बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कन, रेड ड्रेस में दिखाया अपना सुपर बोल्ड लुक