Hanuman Chalisa
✕

सुशांत सिंह राजपूत के बारे में 8 टॉप न्यूज

Updated: सोमवार, 15 जून 2020 (14:58 IST)
1)  इसी साल नवंबर में सुशांत सिंह राजपूत की शादी होने वाली थी और घर में इसको लेकर तैयारियां भी हो रही थी। इस बात का खुलासा सुशांत के कजन पन्ना सिंह ने किया है। सुशांत के भाई ने यह नहीं बताया कि एक्टर की शादी किससे होने वाली थी।

 
2) सुशांत सिंह राजपूत को शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' में काम नहीं कर पाने का रहा अफसोस। इसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक फिल्म बंद हो गई। 

ALSO READ: खुदकुशी करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने ‘गर्लफ्रेंड’ रिया चक्रवर्ती को भेज दिया था घर?
 
3) सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सलमान खान ने व्यक्त किया दु:ख, बोले- बहुत याद आओगे।  सलमान खान ने भी एक ट्वीट के माध्यम से एक्टर को याद किया है।

4) सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी डेड बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्टर की इन तस्वीरों के वायरल होने पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और उनके फैंस ने विरोध जताया है। इस बीच महाराष्ट्र की साइबर सेल ने भी इसका विरोध जताते हुए कानूनी कारवाई की चेतवानी दी है।
 
5) दीपिका पादुकोण ने भी सुशांत की मौत की खबर पर प्रतिक्रिया दी और अवसाद का सामना कर रहे लोगों को हौसला और उम्मीद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि वह भी मानसिक तनाव के दौर से गुजर चुकी हैं।

6) सुशांत की मृत्यु पर लता मंगेशकर ने कहा - 'सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर सुनकर मुझे बड़ा धक्का लगा। हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई थी, मगर उन्होंने धोनी फिल्म में ऐसा सुंदर अभिनय किया था कि मैं कभी भूल नहीं सकती।
 
7) सुशांत ने कुछ दिन पूर्व अपने पिता की केयरटेकर लक्ष्मीदेवी को फोन किया था और कहा था कि मेरे पापा को कोरोना वायरस से बचाना। पापा का ध्यान रखना।
 
8) सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह के आत्महत्या की जानकारी फोन पर मिली। जैसे ही उन्हें बताया गया कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बस इतना ही कहा, 'क्या।' इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख