biodatamaker

Box Office पर शाहरुख खान की ज़ीरो का कैसा रहा पहला दिन

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (13:23 IST)
21 दिसम्बर को वर्ष की बड़ी फिल्मों में से एक ज़ीरो रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे हैं, लिहाजा बॉलीवुड को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया था। गाने भी हिट हुए थे, जो एक अच्छी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की ओर इशारा करते हैं। 

ALSO READ: ज़ीरो : फिल्म समीक्षा
ज़ीरो के शो मल्टीप्लेक्स में सुबह से ही शुरू हो गए थे। हालांकि शो हाउसफुल नहीं हुए, लेकिन अच्छी खासी दर्शकों की भीड़ नजर आई। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इतना इजाफा नहीं हुआ जितनी की उम्मीद की गई थी। दूसरी ओर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में दर्शकों की संख्या मल्टीप्लेक्स जैसी नहीं थी और यहां पर फिल्म की ओपनिंग औसत रही। 
 
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रिया का सवाल है तो यह मिश्रित रही। वहीं ज्यादातर फिल्म समीक्षकों ने फिल्म की काफी बुराई की और इसका असर शाम और रात के शो पर पड़ा। 
 
पहले दिन के कलेक्शन की उम्मीद 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी, पहले दिन का कलेक्शन 20.14 करोड़ रुपये रहा है। ज़ीरो का जो बजट है उसके अनुरूप फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली है। हालांकि अभी ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है। 

Show comments

Independence Day: इन देशभक्ति गीतों को सुनकर जाग उठेगा देशप्रेम का जज्बा, 'ऐ मेरे वतन के लोगों' से 'मेरे देश की धरती' तक

15 अगस्त पर देखने के लिए 8 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में, Shershaah से लेकर Baby तक

Independence Day 2026: इन सेलेब्स ने बताया आजादी का असली मतलब, किसी के लिए भगत सिंह तो किसी की पसंद रानी लक्ष्मीबाई

Awarapan 2 Review: 19 साल बाद इमरान हाशमी बने शिवम पंडित, क्या ‘आवारापन’ का जादू लौट पाया?

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी का केस हुआ रद्द

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख