अनुष्का शर्मा का Sexy लुक (देखें फोटो)
अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड की भाग्यशाली एक्ट्रेस कहा जाता है। करियर की शुरुआत से ही अब तक कभी नहीं लगा कि उनका करियर ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है। अच्छे बैनर और हीरो उनको हमेशा मिलते रहे। एक बबली गर्ल के रूप में उन्होंने कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी।
हाल ही में लोकप्रिय मैगजीन ‘मैक्सिम’ के लिए अनुष्का ने बोल्ड फोटो शूट कर दिखा दिया कि मौका पड़े तो वे भी बोल्ड रोल के लिए तैयार हैं। वैसे कभी भी उन्होंने किसी निर्देशक को हॉट सीन के लिए परेशान नहीं किया।
युवाओं में अनुष्का बेहद लोकप्रिय हैं और अपनी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए ही अनुष्का ने इस तरह की सेक्सी अदाएं दिखाई हैं।
अनुष्का की खासियत यह है कि रणवीर सिंह जैसे युवा हीरो से लेकर तो शाहरुख खान जैसे मैच्योर हीरो तक उनकी जोड़ी जम जाती है। बैंड बाजा बारात, रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान जैसी सफल फिल्में उनके खाते में जमा है। अब वे आमिर खान के साथ ‘पीके’ नामक फिल्म करने जा रही हैं जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।