sundarkand
✕

रानी मुखर्जी पहली फिल्म असफल होने के बाद वापस पहुंच गई थीं कॉलेज

Updated: मंगलवार, 21 मार्च 2023 (11:53 IST)
21 मार्च 1978 को जन्मी रानी मुखर्जी का नाम आज बॉलीवुड की सफल और सशक्त अभिनेत्रियों में लिया जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर अपने आपको साबित किया है। 
 
वे जब 16 साल की थीं तो फिल्म निर्माता सलीम खान ने रानी को 'आ गले लग जा' में हीरोइन का रोल ऑफर किया। रानी के पिता राम मुखर्जी ने ऑफर यह कह कर ठुकरा दिया कि रानी की उम्र अभी बहुत कम है। 
 
राम मुखर्जी ने 1996 में अपनी बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' में रानी को सपोर्टिंग रोल दिया जो रानी ने अच्छे से अभिनीत किया। 
 
रानी को फिल्म करते देख सलीम खान फिर राम मुखर्जी के पास आए। वे हिंदी फिल्म राजा की आएगी बारात की प्लानिंग कर रहे थे। 
 
रानी की मां ने सलाह दी कि बतौर प्रयोग उनको यह फिल्म कर लेनी चाहिए। रानी ने ऑफर स्वीकार लिया और फिल्म शुरू होने के पहले अभिनय की ट्रेनिंग भी ली। 
 
राजा की आएगी बारात में रानी ने ऐसी युवती की भूमिका निभाई जिसमें उसे बलात्कारी से ही शादी करना पड़ती है। फिल्म की चर्चा तो खूब हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली। हां, रानी के अभिनय को खूब सराहा गया। 
 
रानी ने एक प्रयोग के रूप में यह फिल्म की थी। जब नहीं चली तो वे वापस कॉलेज पहुंच गईं अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने के लिए। 
 
लेकिन जब रानी ने देखा कि उनकी चचेरी बहन काजोल फिल्मो में शानदार सफलता अर्जित कर रही हैं तो रानी का इरादा बदला। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का निश्चय किया और फिर पलट कर नहीं देखा। तो रानी की सफलता में कहीं ना कहीं काजोल का भी हाथ है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख