sundarkand

मेरा और टाइगर का रिश्ता किसी मां बेटे जैसा : रितेश देशमुख

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (14:14 IST)
फिल्म 'बागी 3' में मेरा और टाइगर श्रॉफ का रिश्ता किसी मां बेटे जैसा है। दोनों में बहुत प्यार है। वैसे तो फिल्म में मैं बड़ा भाई और वो छोटा भाई है लेकिन उसे अपने छोटे भाई पर बहुत यकीन है कि कभी कोई मुसीबत आई तो टाइगर मुझे बचाने जरूर आएगा। फिल्म करने के पीछे मेरा मकसद भी ये ही था। मैंने अपने करियर में हर तरह के रोल किए लोकिन कभी कोई दो भाइयों वाली कहानी नहीं की। बस इसीलिए ये फिल्म भी कर ली।


रितेश देशमुख इन दिनों अपनी नई हेयरस्टाइल और सोशल मीडिया टिकटॉक के फनी वीडियो की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। बागी 3 के प्रमोशन के दौरान वेबदुनिया से बात करते रितेश ने कहा कि फिल्म में मैं अपने आप को जुड़ा हुआ पाता हूं। मैं जब से पैदा हुआ हूं तब से मेरे इमोशन हैं वो भाई वाले। इसमें मैं अगर दबा सहमा भाई हूं तो टाइगर हमेशा दमदार बन कर मुझे बचाने आता है। मेरे दो भाई हैं तो वो हमेशा मेरे लिए हैं और मैं हमेशा उन दोनों के लिए खड़ा हूं। फिल्म का इमोशन समझने में समय ही नहीं लगा।
 
बागी फ्रेंचाइजी में काम करने के लिए कैसे माने?
मैं भी जानता हूं कि ये अहमद, श्रद्धा, साजिद नड़ियादवाला और टाइगर की ही असल में कहानी है। एक दिन साजिद का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि कैसे उनके पास मेरे लिए एक किरदार है। फिर साजिद ने बताया कि बागी 3 में रोल के लिए तो मैंने कहा बागी में मैं क्या कर रहा हूं।

तब मैं 15 दिन के लिए अमेरिका जा रहा था तो मैंने कहा आ कर बात करते हैं। साजिद ने पूछा कितनी बजे की फ्लाइट है तो मैंने कहा अभी आठ बजे हैं और 1 बजे की फ्लाइट है। साजिद ने कहा अगर अभी अहमद आ कर स्क्रिप्ट सुनाए तो सुन लेगा। तो वो आए हम दोनों ने डिनर टेबल पर कहानी पर बात की मुझे तो उसी पल पसंद आ गई फिल्म।
 
आप कई फ्रेंचाइजी करते आ रहे हैं क्या ये संयोग है?
हां, मुझे भी साजिद ने ये ही पूछा था कि इसके पहली की फ़्रेंचाइज़ी तुम्हारी अपनी थी। बागी करना चाहोगे जो किसी और की फ्रेंचाइज़ी है। मैंने कहा हाउसफुल में अभिषेक या बॉबी ने भी किसी और की फ्रेंचाइजी की है तो मैं तो कर ही सकता हूं ना। वैसे भी मै उन एक्टर में से हूं जो कई सारे लोगों के साथ काम करने की ख्वाहिश रखते हैं।

मैंने अमिताभ बच्चन सर के साथ काम किया कभी मिथुन तो कभी ऋषि जी के साथ काम किया है। फिर जैकी श्रॉफ के साथ काम किया और अक्षय और सुनील शेट्टी के साथ काम किया। आज के समय में मैं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम कर रहा हूं फिर श्रद्धा है या टायगर है। यानी कितने अलग जनरेशन वाले हैं से सब। सेट पर जाता हूं उन नई पीढ़ी को देखता रहता हूं कितना कुछ सीखने को है हर पल। मै बहुत खुशनसीब हूं।
 
कौनसे जॉनर की फिल्में करना आसान लगता है?
मैने कई तरह की फिल्में की हैं। लेकिन जरूरी ये नहीं कि जॉनर कौनसा है जरूरी ये है कि कितने अलग अलग तरह के हैं। मसलन मैंने जो कॉमेडी 'अपना सपना मनी मनी' में की है या 'हाउसफ़ुल' में की है इन सब में अंतर है मैं एक ही जॉनर की यानी कॉमेडी होने के बावजूद भी इसमें वैरायटी देना पड़ती है। वर्ना कहने वाले कहते हैं क्या हर बार एक ही जैसा काम कर रहे हो।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख