dharma sangrah
✕

मैं डरा और नर्वस था, मेरा समय ठीक नहीं चल रहा था: सलमान खान

9 साल बाद सलमान के शो दस का दम की वापसी

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (12:23 IST)
"9 साल पहले जब मैंने दस का दम पहली बार शूट किया था तो उस दौरान मैं बहुत डरा हुआ और नर्वस था। मेरा समय ठीक नहीं चल रहा था। शूट के ठीक पहले मैं अपने पिता के पास पहुंचा और उनसे अपने दिल की बात शेयर की। 
 
मैंने कहा कि इस शो में मुझे लिखे लिखाए डायलॉग नहीं बोलने हैं। ना ही कोई पर्दा होगा। शो में मैं लोगों के सामने खड़ा रहने वाला हूं और वो लोग मुझे सलमान के तौर पर देखेंगे। तो कैसे पेश आऊं मैं? तब पापा ने कहा कि तुम कोई और बन कर पेश होना चाहते हो तो देख लो, वरना तुम्हें तो सिर्फ सलमान ही बनना है।
 
तब मैंने पापा से पूछा कि अगर इन लोगों ने मुझे नकार दिया तो? पापा ने कहा कि तुम जैसे हो वैसे पेश आ जाना और अगर लोगों को पसंद ना आए तो फिर अपने आप को बदलने की सोचना और बदल देने के लिए तैयार रहना।"
 
सोनी टीवी का गेम शो 'दस का दम' एक बार फिर से लोगों को सामने आ रहा है। मुंबई की प्रेस कांफ्रेस के दौरान सलमान ने वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष को बताया कि उन्हें इस गेम ने बहुत कुछ सिखाया है। लोगों से शो में बहुत ही मज़ाकिया या हल्के-फुल्के सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन जब आप सवालों को गंभीर हो कर सोचें तो लगता है कि सवाल बहुत संजीदा हैं। जब मैं सवाल पूछता था खुद भी सोचने लगता था कि देशवासियों ने किस बूते पर इन सवालो का इतने प्रतिशत जवाब दिया है। वो समझने में मुझे बड़ा मज़ा आया।"
 
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ईवीपी और बिज़नेस हेड दानिश खान का कहना है "पहले से ज़्यादा मजा इस बार शो में आएगा क्योंकि पहले देश भर में किसी सवाल पर सर्वे कराने के लिए कम साधन थे, लेकिन आज तो एक ऐप लांच किया और सारे जवाब मिल गए। इससे हमारे जवाबों  सत्यता कई गुना बढ़ जाती है। 
 
डिजिटाइज़ेशन के ज़रिये हमें शो को और रोचक बनाने में मदद मिली है। हम सबके सामने फख्र से कह सकते हैं कि हमने अपने सर्वे में 15 लाख लोगों से राय ली है।"
 
दस का दम एक गेम शो है जिसे 9 साल बाद एक बार फिर से लोगों के सामने लाया जा रहा है। यह शो 4 जून से प्रत्येक सोमवार और मंगलवार रात 8.30 पर प्रसारित होगा। शो के प्रत्येक एपिसोड की अवधि 1.30 घंटा है। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख