Daily Horoscope
✕

अमिताभ को लेकर फिल्म बनाना मेरा सबसे बड़ा सपना: रोहित शेट्टी

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (18:52 IST)
अमिताभ बच्चन से उनके जन्मदिन पर उनसे गिफ्ट मांगने वाले उनके फैन में रोहित शेट्टी भी शामिल हैं जो उनके एक फिल्म साथ करने की मंशा रखते हैं। 
 
बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन (11 अक्टूबर) के खास अवसर पर निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी ने बड़ा ऐलान किया है। वे अमिताभ बच्चन के साथ एक हार्डकोर कमर्शियल फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। 
 
रोहित की माने तो अमिताभ बच्चन को लेकर एक सुपरहिट फिल्म बनाना उनका सबसे बड़ा सपना है। वो इन दिनों फिल्म के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं।


 
रोहित शेट्टी ने वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष को बताया, "मैं बहुत समय से एक ऐसी बढ़िया कहानी की तलाश कर रहा हूं जिसको मैं अमिताभ बच्चन के साथ बना सकूं। उनके साथ फिल्म बनाना मेरा सबसे बड़ा सपना है। मैं बिग बी को लेकर एक बड़ी व्यावसायिक फिल्म बनाऊंगा।" 
 
रोहित आगे बताते हैं, "अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी और अच्छी बात जो मुझे लगती है वह है काम को लेकर उनकी गंभीरता। उनके किसी भी शूट या प्रोग्राम में लेट न होने के तमाम किस्से तो आपने सुने ही होंगे। वह समय की कीमत को अच्छी तरह समझते हैं। वह मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं। मेरे साथ उनका सचमुच एक अलग तरह का खास रिश्ता है।'
 
रोहित और भी बातों को शेयर करते हुए कहते हैं, "कुछ समय पहले ऐसा कुछ हुआ था कि जिसके बारे में मैं आपको बता नहीं सकता वरना अमित जी नाराज हो जाएंगे, इसके बाद से वह मेरे दिल के बहुत ज्यादा करीब हो गए हैं। अमित जी हम सब के लिए मिसाल हैं। इस उम्र में भी वह बहुत बड़े स्टार हैं। हमें अमित जी से बहुत-बहुत कुछ सीखना चाहिए। आज भी उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज काम है, इसी सोच की वजह से ही वह आज भी सबसे ऊपर हैं।'
 
रोहित इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म 'गोलमाल अगेन' के प्रमोशन में से जुटे हैं।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख