Hanuman Chalisa

मैं दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहता हूं : राजकुमार राव

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (16:30 IST)
"निर्माता अब मुझ पर भरोसा करने लगे हैं। अब वे निर्धारित बजट की फिल्में मेरे साथ बनाना चाहते हैं। मेरी ये उम्मीद है कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।" शाहिद, बरेली की बर्फी और सिटी लाइट जैसी फिल्मों में काम कर अपनी जगह बॉलीवुड में बुलंद करते अभिनेता राजकुमार राव को अब लगने लगा है कि निर्माता अब उनके साथ काम करना चाहते हैं। 
 
वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष से बात करते हुए राजकुमार ने बताया कि वो हर तरह की फिल्म करना चाहते हैं और हर अच्छे निर्देशक के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन किसी भी सूरत में वो ऐसी कोई फिल्म या रोल नहीं करेंगे जो कि फूहड़ लगे। 
 
राजकुमार का मानना है कि आज की फिल्में इसलिए भी बदल रही हैं क्योंकि फिल्म देखने वाला दर्शक बदल रहा है। खास कर युवाओं की फिल्म देखने की चॉइस में अंतर आया है। वो इंटरनेट के ज़रिए देश विदेश की बेहतरीन फिल्में देख लेता है। ऐसे में ज़रूरी है कि हम भी बेहतरीन फिल्में बनाएं। निर्माता, निर्देशक और अभिनेता सभी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म की विषय वस्तु अच्छी होगी तो सभी हाथों हाथ फिल्मों को लेते हैं। युवा तो ऐसी चीजों को पसंद करता है। 
 
हाल ही में आपकी और दीपिका की सेल्फी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। 
लोगों को लगा कि हम साथ काम कर रहे हैं जबकि ये सिर्फ एक सेल्फी ही थी, लेकिन मैं भी प्रार्थना करता हूं कि ये कामना पूरी हो जाए। मैं तो खुद दीपिका के साथ काम करना चाहता हूं। वे अत्यंत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। खूबसूरती और टैलैंट का मिला-जुला कॉम्बिनेशन हैं। वे अपनी पहली फिल्म से ले कर अब तक की फिल्मों तक कितना बेहतरीन सफर तय कर के आ रही हैं, ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलता। 
 
अब तो भारतीय फिल्में विदेशों में भी खूब कमा रही हैं। 
चीन और युक्रेन में भी हमारी फिल्में कमा रही हैं, अच्छी बाते है ये। बजरंगी भाईजान की ही बात कर लो, हमारे देश की फिल्मों को इतना सराहना मिल रही है। ये बड़ा बदलाव है। फिल्में अगर अच्छी होंगी तो प्रशंसा भी होगी और फिल्में बिज़नेस करके पैसा भी कमाएगी।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख