biodatamaker
✕

कोड नेम तिरंगा: परिणीति चोपड़ा ने बताया तुर्की में शूटिंग के दौरान हर दिन कठिन था

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (19:24 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' में पहली बार पर्दे पर एक्शन करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारत को बचाने के बेहद जोखिम भरे मिशन पर एक एजेंट की भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान की है।

 
हाल में परिणीति ने महामारी की दूसरी लहर के बीच शूटिंग के दौरान के अपने अनुभवों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, जब हमने कोड नेम तिरंगा की शूटिंग की, वह समय मानव जाति के अब तक के सबसे अप्रत्याशित समय में से एक था। कोविड 19 की दूसरी लहर के दौरान भारत में लॉकडाउन लगने से 3 दिन पहले ही हम तुर्की के लिए रवाना हुए थे। 
 
परिणीति ने कहा, मुझे एक्टिंग करना सबसे ज्यादा पसंद है और यह सौभाग्य की ही बात थी कि मुझे वह सब करने का मौका मिला। चूंकि, हर एक दिन काफी कठिन था और इससे निपटने के लिए हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
 
तुर्की में टीम को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, उसके बारे में परिणीति ने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, ऐसे भी दिन थे, जब हमें नहीं पता था कि हम अगले दिन शूटिंग कर पाएंगे या नहीं। ऐसे में एक दिन की शूटिंग रद्द होने का मतलब पूरे शेड्यूल को दोबारा तैयार करना था। ऐसा महसूस हो रहा था कि पूरी टीम को एक टापू पर अलग-थलग कर दिया गया है।
 
परिणीति कहती हैं, इससे हम सब घर से दूर एक बड़े परिवार की तरह हो गए, जो दिन प्रतिदिन कई बाधाओं से जूझ रहे थे। फिल्म के निर्देशक और निर्माता चट्टान की तरह खड़े थे और उन्होंने अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती को स्वीकार करने का फैसला किया। उस मुश्किल समय से एक साथ गुजारने के लिए मैं कोड नेम तिरंगा की टीम के अलावा किसी और को नहीं चुनती, और इसके लिए हम काफी मजबूत हैं।
 
फिल्म में परिणीति की जोड़ी अभिनेता और गायक हार्डी संधू के साथ है। रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म कोड नेम तिरंगा 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख