dharma sangrah
✕

मैं बहुत प्रेक्टिकल हूं : करीना कपूर खान

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (18:39 IST)
"मैं 'वीरे दी वेडिंग' की कालिंदी की तरह नहीं हूं। मैं कभी वैसी हो भी नहीं सकती। मैं कमिटमेंट फोबिक नहीं हूं। मुझे प्यार और वादे, दोनों में विश्वास है। मैं हर बात को बहुत तरीके से रखती हूं।"
 
'वीरे दी वेडिंग' के बारे में बात करते हुए करीना कपूर खान ने बताया कि तैमूर के जन्म के बाद उन्होंने यह फिल्म साइन की थी। अब फिल्म रिलीज हो गई है तो मैं तैमूर के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वक्त बीता रही हूं। मैंने सोच रखा है कि भले ही साल में एक फिल्म करूं पर तैमूर के साथ ज़्यादा समय बिताऊंगी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं जो मेरे पास घर में बहुत बड़ा सपोर्ट सिस्टम है। मां बनने के बाद सिर्फ समय को सही तौर पर सम्हालना होता है, महिलाएं तो वैसे भी मल्टी टास्किंग में अच्छी होती हैं। 
 
आपको अपना कौन-सा रूप सबसे ज़्यादा पसंद है- मां, अभिनेत्री या पत्नी का? 
मेरे हिसाब से तीनों। तीनों ही तो मेरे रूप हैं। ये तीनों ही मेरे जीवन के निर्णय हैं। 
 
वीरे दी वेडिंग सहेलियों की कहानी है। दोस्ती पर बनी कौन-सी फिल्म आपको बहुत पसंद है? 
दिल चाहता है, दोस्ती पर बनी ये बहुत सुंदर फिल्म थी। इस फिल्म ने हमारे देश के मल्टीप्लेक्स कल्चरल को ही बदल डाला। 
 
आपकी सहेलियों से सब वाकिफ है। आपकी आपसी लड़ाई होती है? 
हम लड़ते नहीं है। हां, हम लोगों की बहस हो जाती है। हम भी तैयार रहते हैं, इस बात के लिए कि हम आपस में किसी विषय पर अलग सोच सकते हैं। 


 
इन दिनों आपकी और सैफ की तस्वीरों से ज्यादा तैमूर की तस्वीरें देखना मिलती हैं? 
मैं क्या कह सकती हूं? मैं सिर्फ लोगों को समझा सकती हूं कि ऐसा ना करें। वह एक छोटा सा बच्चा ही तो है। 
 
आपमें और कालिंदी (वीरे दी वेडिंग में करीना द्वारा निभाया गया किरदार) में कोई समानता है? 
नहीं कालिंदी बहुत अलग है। मैं बहुत मज़बूत इरादे वाली हूं। मैं बहुत प्रैक्टिकल हूं जो कालिंदी नहीं है। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख