Daily Horoscope
✕

पसंदीदा फिल्म, स्वरा से दोस्ती और पढ़ाई के बारे में सोनम कपूर

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (17:31 IST)
वीरे दी वेडिंग के इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर कुछ असहज लग रही थीं। पूछने पर वह बोलीं "मेरे पीरियड का पहला दिन है इसलिए मुझे कुछ थकावट हो रही है। वैसे भी 'पैडमैन' फिल्म करने के बाद मैंने सोच बना ली है कि अगर कोई तकलीफ हो तो उसे बयां कर दो। इस मामले में छुपाने वाली तो कोई बात ही नहीं है।"
 
सोनम ने वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष को बताया कि "मैं अभी तक सिर्फ दो दिन ही ससुराल में रूक पाई। वैसे भी मुझे वो ससुराल जैसा नहीं लगता, वो तो मेरे लिए घर है। स्वरा भी वहां रहने आ चुकी हैं। स्वरा ने कहा भी कि कभी मैंने राजनीति जॉइन कर ली तो दिल्ली में मेरा भी एक घर होगा।"
 
ये फिल्म सहेलियों की दोस्ती के बारे में हैं। आपको अपने कॉलेज की सहेलियां याद हैं? 
मैं कॉलेज नहीं गई। मैंने दसवीं के बाद सिंगापोर से जूनियर कॉलेज किया था। मैं तब भी अवनी के कैरेक्टर की ही तरह संजीदा हुआ करती थी। हां, मेरा मां को बिलकुल पसंद नहीं आया था कि मैंने ग्रैज्यूएशन नहीं किया है।
 
वीरे दी वेडिंग कुछ ऐसी फिल्मों में से है जिसमें हीरोइनें ही फिल्म अपने कंधों पर ले कर चल रही हैं? 
पिछले 4-5 सालों में मैंने कई ऐसी फिल्में की हैं जो आम मेन स्ट्रीम हीरोइन नहीं कर सकती थी। आज से 15 साल पहले की हीरोइनें ऐसी फिल्म करने में डरती थीं। 
 
दोस्ती पर बनी कोई फिल्म आपको पसंद है? 
आनंद। मुझे लगता है कि राजेश खन्ना और अमिताभ की दोस्ती बहुत अच्छी थी। 


 
आपकी और स्वरा की दोस्ती कैसे हुई? 
मुझे याद नहीं, लेकिन मुझे स्वरा बहुत पसंद है क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में मुझे अपनी जैसी सोच वाली कोई नहीं मिली। वह बहुत बहादुर है और बहुत आदर्शो की बातें करती और मानती है। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख