dharma sangrah
✕

मेरे लिए मां ऑक्सीजन की तरह हैं : तब्बू

"मदर्स डे की बात या मेरी माँ की बारे में क्या कहूं? मैं तो अभी भी अपनी माँ के पास ही रहती हूं।'' मदर्स डे पर बातचीत करते हुए हंसते हुए तब्बू अपनी माँ रिज़वान हाशमी के बारे में बारे में बताना शुरू करती

Updated: शनिवार, 11 मई 2019 (19:26 IST)
तब्बू कहती हैं बचपन में मेरी माँ स्कूल की रिसेस के दौरान मेरे लिए टिफ़िन ले कर आया करती थी। उस दौरान मैं अंग्रेज़ी के अल्फाबेट बी और डी को उल्टा लिखा करती थी। मेरी माँ को टीचर यह बात बताती थीं। उस रिसेस में खाना खाने के दौरान मेरी बी और डी की पढ़ाई हुआ करती थी।"
 
कई फ़िल्मों में माँ का किरदार निभाने वाली तब्बू भले ही सिंगल हों, लेकिन ये बात उनकी एक्टिंग के आड़े कभी नहीं आई। अपनी माँ की आदतों के बारे में बात करते हुए वे कहती हैं "मेरी माँ को मुझसे जुड़ी हर बात सहेज कर रखना पसंद है। मेरी स्कूल की यूनिफ़ॉर्म भी उन्होंने अब तक सहेज कर रखी हैं।'' 
 
तो कोई तब्दीली आई? 
इस पर मस्ती भरे माहौल को और हल्का फुल्का करते हुए उन्होंने कहा, "तब्दीली किसमें? मेरे स्कूल के युनिफॉर्म में नहीं तो..."
 
नहीं, आपके और आपकी माँ के रिश्ते में? 
वे अब मेरी बेहतरीन दोस्त हैं, हालाँकि ये भी उतना ही सच है कि आपमें और माँ में सहेलियों जैसी दोस्ती नहीं हो सकती, लेकिन आज इस मकाम पर आ कर मैं उनकी ऊर्जा को और भी महसूस करती हूँ। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि वह मेरे साथ हैं। उनका मौजूदगी मुझे बहुत अच्छी लगता है। मैं शुक्रगुज़ार हूँ उनकी। मेरी ज़िंदगी के हर पहलु उनसे जुड़ा हुआ है। माँ का मेरी ज़िंदगी में रहना मेरे लिए ऑक्सीजन की तरह है। 
 
आपने उनसे क्या-क्या सीखा? 
हमेशा मज़बूत इरादे रखना। जमे रहना और हमेशा कुछ ना कुछ करते रहना। उनसे सीखा कि ज़िंदगी में जो हो जाए आगे बढ़ते रहना। अपनी मौलिकता को कभी नहीं खोना। 


 
और क्या नहीं सीख पाईं? 
उनका तरह ऐक्टिव रहना। उनकी तरह सोशल रहना। मेरा सोशल सर्कल इतना बड़ा नहीं है जितना कि उनका। मेरे से ज़्यादा उनके दोस्त हैं। बिल्डिंग में वह सबको जानती हैं जबकि मैं नहीं जानती। आज भी उन्हें गणपति या दिवाली या ईद के ज़्यादा न्यौते आते हैं, मुझे कोई नहीं बुलाता। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख