Hanuman Chalisa
✕

मैं बहुत ही स्वार्थी कलाकार हूँ : दिलजीत दोसांझ

"मैं बहुत ही सेल्फिश कलाकार हूँ। अभी मैं सिर्फ अपने आप को प्रमोट कर रह हूँ मैं कला की किसी भी विधा को प्रमोट करने की बात सोच भी नहीं सकता।" ये कहना है दिलजीत दोसांझ का।

Updated: गुरुवार, 20 जून 2019 (13:40 IST)
आमतौर पर पॉलिटिकली करेक्ट बातें करने वाले कलाकारों से हट कर दिलजीत दोसांझ दो टूक बात कहते हैं कि वो अभी सिर्फ और सिर्फ अपने आप पर ध्यान देना चाहते हैं। अपनी पंजाबी फिल्म 'छड़ा' के बारे में बात करते हुए दिलजीत वेबदुनिया को बताते हैं कि मेरा फ़िल्मों में आना भी फिल्म की हीरोइन नीरू जी की वजह से ही हुआ। 
 
मेरा दोस्त एक फिल्म की कहानी लिख रहा था और मैं भी उसी शहर में शादी में गाना गाने के लिए गया हुआ था। उसका फोन आया कि जिमी शेरगिल और नीरू जी की फिल्म में एक छोटा सा रोल है। क्या तुम कर लोगे? मैंने हाँ कह दी क्योंकि शादी वाले फ़ंक्शन हो गया था। तो मैं शूट पर चला गया। 
 
सेट पर जाकर पहली बार मैंने पहली बार वैनिटी वैन देखी। फिर नीरू जी की वैन भी देखी। मेरा पहला शॉट भी नीरू जी के साथ ही था। मेरे लिए तो यही काफी था कि नीरू जी को देखने को मिल रहा है। वैसे भी नीरू जी बहुत बड़ा नाम हैं। 
 
आपने और नीरू के साथ पहली बार काम किया। तबब और अब में कोई अंतर आया है? 
नहीं। मैं उनसे सेट पर बहुत बात नहीं कर पाता। हम अपने अपने शॉट दे कर चुपचाप बैठ जाते हैं। मेरे लिए नीरू जी आज भी वही बड़ी हीरोइन हैं और मैं उनका फैन। मेरे लिए आज भी उनसे बहुत सारी बातें करना मुश्किल है इसलिए मैं उनसे कम ही बोलता हूँ। 
 
'छड़ा' का क्या मतलब होता है? 
पंजाब में जब किसी लड़के की शादी नहीं हो पाती है या वो बहुत समय तक कुंआरा रहता है तो उसे छड़ा बोलते हैं। गाँव वाले उससे मज़ाक करते रहते हैं या टाँग खींचते रहते हैं और वो भी कभी इस बात का बुरा नहीं मानता। 
 
इस टॉपिक पर क्यों फिल्म बनाने की सूझी? 
एक दिन सुबह मैं उठा उस समय मुंबई में ही था और पता नहीं क्या सूझा तो लगा कि इस टॉपिक पर फिल्म बनाई जाए। वैसे भी एक साल हो गया था किसी कॉमेडी फिल्म में काम नहीं किया था। लोगों से भी ये ही बात सुनने को मिल रही थी। अब मेरा तो कोई अपना प्रोडक्शन हाउस भी नहीं है। मैंने प्रोडक्शन हाउस से संपर्क किया और उन्हें टाइटल रजिस्टर कराने के लिए बोल दिया। मुझे लगा था कि अभी तक तो ये टाइटल किसी ने रजिस्टर्ड कर रखा होगा, लेकिन ये फ्री था। हमने ले लिया और देखते ही देखते फिल्म बना ली। 
 
आपका हिंदी फ़िल्मों और हिंदी भाषियों में नाम होने लगा है फिल्म और टीवी के ज़रिए। इसका फायदा फिल्म को होगा? 
पता नहीं। अभी तक तो नहीं हुआ, लेकिन मैंने पाया कि मेरी कुछ फ़िल्में जैसे 'जट एंड जूलिएट' या 'पंजाब 1984' में मुझे लोगों ने पसंद किया है। अब मुंबई या बाकी की जगह की बात कर लें तो जिन लोगों को मैं पसंद आया उनके लिए ये फिल्म मैं पंजाब के बाहर भी प्रमोट कर रहा हूँ वरना मैं भी जानता हूं कि मेरी फिल्म को इतने थिएटर भी नहीं मिलेंगे। एक बात है कि मेरी फिल्म की कहानी बहुत बढ़िया है। हमने सब-टाइटल भी डाले हैं फिल्म में ताकि जो भाषा ना समझ सके वो भी बात समझ लें और फिल्म का मज़ा भी किरकिरा ना हो। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख